Video: दुनियाभर के लीडर्स के सामने Joe Biden ने की अजीबोगरीब हरकत, मेलोनी ने कुछ इस तरह से संभाला

Joe Biden Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अकसर सार्वजनिक जगहों पर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि सुर्खियों में आ जाते हैं। फिर चाहे वो सीढ़ियों से चढ़ते हुए लगातार गिरने की बात हो या फिर चलते-चलते लुढ़कने की। मगर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया। हालांकि ये पहला मामला नहीं है। चलिये बात करते हैं ऐसे पुराने मामलों के बारे में, जहां जो बाइडन अपनी अजीबोगरीब हरकतों की वजह से छा गए।

जो बाइडन ने की अजीबोगरीब हरकत
दरअसल, इन दिनों इटली में G7 शिखर सम्मेलन हो रहा है। इस कड़ी में इसके सदस्य देशों के प्रमुख इटली में पहुंचे हैं। जो बाइडन भी यहां पहुंचे। मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को अजीब तरीके से सलाम किया। इतना ही नहीं, इसके बाद जब सबका ध्यान कैमरे की तरफ था तो बाइडन कहीं और ही देख रहे थे।

G 7 summit Joe Biden

जो बाइडन को ये क्या हुआ...
देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां सभी देशों के प्रमुख तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं तो बाइडन का ध्यान कहीं और ही है। बाइडन कहीं और चले जा रहे हैं मगर इतने में इटली की पीएम आती हैं और राष्ट्रपति बाइडन को बताती हैं कि वे यहां देखें। अब ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का कहना है कि मेलोनी ने बाइडन की मदद की।

सीढ़ियां चढ़ते हुए लुढ़के
पहले भी जो बाइडन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे प्लेन की सीढ़ियों पर चढ़ रहे थे। मगर इस दौरान बाइडन लुढ़क जाते हैं और गिर पड़ते हैं। मगर ऐसा तीन बार होता है। इसके बाद कहीं जाकर वे ऊपर तक पहुंच पाते हैं।

जमीन पर गिर पड़े बाइडन
इसके अलावा एक और इवेंट में बाइडन फोटोग्राफर्स के सामने खड़े होते हैं और साइड को जाते हुए जमीन पर गिर पड़ते हैं। ये देखने के बाद कुछ लोग जो बाइडन को संभालने के लिए आते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का ये रवैया देख हर किसी को हैरानी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+