यूक्रेन में कुकिंग ऑयल और अनाज की भारी किल्लत, फ्राई चिकन की कीमतें हुईं दोगुनी

कीव, मार्च 19। यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को अब कुछ दिनों में 1 महीना होने वाला है, लेकिन युद्ध रूकने के आसार कहीं से भी नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध का असर ना सिर्फ यूक्रेन और रूस पर पड़ रहा है बल्कि दुनियाभर में इस जंग के कारण महंगाई बढ़ने लगी है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने की वजह से पेट्रोल डीजल की कीमतें बहुत अधिक हो गई हैं। ऐसे में सोचिए यूक्रेन के अंदर हालात कैसे होंगे। वैसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह सामने आ रहा है कि यूक्रेन में खाने-पीने की चीजों के दाम दोगुने होते जा रहे हैं।

गेंहूं और कुकिंग ऑयल की किल्लत

गेंहूं और कुकिंग ऑयल की किल्लत

द सन की खबर के मुताबिक, यूक्रेन में अनाज और कुकिंग ऑयल की भारी किल्लत हो रही है, जिसकी वजह से फ्राइड चिकन के दाम दोगुने हो गए हैं। आपको बता दें कि विदेशों में नॉन वेज आइटम अधिक खाया जाता है। ऐसे में फ्राइड चिकन का महंगा होना आम लोगों के लिए बहुत बुरी खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन में गेंहूं और कुकिंग ऑयल की काफी किल्लत है। ऐसे में प्रोडक्शन करने वाली कंपनियां दुकानों को टेकअवे डिलीवरी देने के लिए मजबूर हैं।

फ्राई चिकन हो रहा है महंगा

फ्राई चिकन हो रहा है महंगा

लोगों का कहना है कि लागत में तेजी से वृद्धि हुई है और हमें घर पर डिलीवर किए जाने वाले फ्राइड चिकन की कीमत दोगुनी करनी पड़ सकती है और अगर ऐसा नहीं किया तो खाने की किल्लत पड़ सकती है और हमारा काम भी चौपट हो सकता है। कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी सप्लायर लिंक्स परचेजिंग के रेचल डोबसन का कहना है कि फीडिंग चिकन की लागत पोल्ट्री की कीमत का सबसे बड़ा फैक्टर है। साथ ही साथ ही अनाज की सप्लाई में आई बाधा का भी कीमतों पर बड़ा असर पड़ेगा।

दुनिया को 40 प्रतिशत कूकिंग ऑयल देता है यूक्रेन

दुनिया को 40 प्रतिशत कूकिंग ऑयल देता है यूक्रेन

इसके अलावा यूक्रेन के पड़ोसी देश जैसे कि पोलैंड भी इस वक्त आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि पोलैंड में अधिक संख्या में पोल्ट्री का कामकाज यूक्रेन के लिए होता है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजें और टेकअवे क लिए भी पोलैंड में प्रोडक्ट तैयार होते हैं। डोबसन ने आगे कहा है कि यूक्रेन दुनिया को करीब 40 प्रतिशत से अधिक कूकिंग ऑयल की सप्लाई करता है, जिसका उपयोग सैकड़ों उत्पादों में किया जाता है।

ये भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में ये गलतियां भूल कर भी न कीजिए, सेहत के लिए है नुकसानदायक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+