नेपाल: सोमवार सुबह-सुबह एक बार फिर आया भूकंप, मरने वालों की संख्या 2400 के पार
काठमांडू। सोमवार को सुबह-सुबह एक बार फिर भूकंप के झटकों से नेपाल के लोग सहम गए हैं, सुबह करीब 6.25 बजे हल्के झटके महसूस किए गए है, इससे कोई नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन लोग बूरी तरह से डर गये हैं, अब लोग अपने घरों में जाना ही नहीं चाहते हैं।
इस बीच काठमांडू में हो रही बारिश ने भी लोगों को काफी परेशान और डरा रखा है।
मालूम हो कि नेपाल में शनिवार को आए भीषण भूकंप में मृतकों की संख्या रविवार को बढ़कर 2500 हो गई। नेपाल के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। नेपाली गृह मंत्रालय ने कहा कि भूकंप की वजह से कम से कम 2500 लोगों की मौत हो चुकी है और 5936 घायल हुए हैं।
यह आंकड़ा रविवार रात 8.30 बजे तक का है।भूकंप से 11 जिले प्रभावित हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में काठमांडू, सिंधुपालचौक,
ललितपुर, गोरखा और भक्तपुर शामिल हैं।













Click it and Unblock the Notifications