पेरिस में फिर से फायरिंग, बम की अफवाह के बाद दो फ्लाइट्स डायवर्ट
पेरिस। शुक्रवार को आतंकी हमले के बाद पेरिस में बुधवार को फिर से फायरिंग की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग पेरिस के सेंट डेनिश इलाके में पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी के मारे जाने और कुछ लोगों के घायल होने की खबरें हैं।

इस नई घटना के बाद फिर नए सिरे से पेरिस में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखे है।
वहीं दूसरी ओर अमेरिका से पेरिस आने वाली एयर फ्रांस की दो फ्लाइट्स का रूट भी डायवर्ट किया गया है। एयर फ्रांस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक अनजान फोन कॉल के बाद वाशिंगटन डीसी से पेरिस और लॉस एंजिल्स से पेरिस आ रही फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है।
एयर फ्रांस की फ्लाइट एएफ55 और एएफ65 में बम होने की खबर मिली थी। इसके तुरंत बाद फ्लाइट एएफ55 को कनाडा के हैलिफैक्स में लैंड कराया गया है, इसमें 298 यात्री और क्रू के सदस्य सवार थे।
एएफ65 फ्लाइट को साल्ट लेक में उतारा गया, इसमें 400 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। एयर फ्रांस की ओर से जारी बयान में इमरजेंसी लैंडिंग की पुष्टि की गई है। कंपनी का कहना है कि लैंडिंग के बाद विमान, यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है।
एफबीआई भी कई दूसरी एजेंसियों की मदद से फोन कॉल की पुष्टता की जांच में जुटी हुई है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications