Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साहित्‍य का नोबेल हासिल करने वाले 11वें फ्रेंच लेखक मोडियानो

पेरिस। 69 वर्षीय फ्रांसीसी उपन्यासकार और लेखक पैट्रिक मोडिआनो को साहित्य के नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है। पैट्रिक मोडियानो साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले 11वें फ्रांसीसी लेखक बने।

Patrick Modiano nobel prize

नोबेल पुरस्कार के रूप में स्वीडिश साहित्य अकादमी ने 80 लाख क्रोनर (11 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि मोडिआनो को दी है। स्वीडिश साहित्य अकादमी के स्थायी सचिव पीटर एंगलंड ने 9 अक्टूबर को इस बात की पुष्टि की।

पीटर एंगलंड ने कहा कि पैट्रिक मोडिआनो ने युद्ध से जुड़ी स्मृतियों और इसके मानव पर पड़ने वाले प्रभावों को बखूबी उकेरा है। मोडियानो की कृतियों में काल, स्मृतियां और पहचान बार बार उभरने वाले विषय हैं।

उन्होंने स्वीडिश प्रसारणकर्ता एसवीटी से कहा कि मोडिआनो की पुस्तकें एक दूसरे से बोलती हैं। वे एक दूसरे की आवाज हैं। यही बात उनकी कृतियों को एक तरीके से अनूठा बना देती हैं।

पीटर एंगलंड ने आगे कहा कि वे लोगों को मोडियानो के उपन्यास 'मिसिंग पर्सन' की सिफारिश करना चाहते हैं।

पैट्रिक मोडियानो का जन्म जुलाई 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के दो महीने बाद पश्चिमी पेरिस के उपनगरीय क्षेत्र में हुआ था। वर्ष 1968 उनकी पहली कृति प्रकाशित हुई थी।

इसके बाद फ्रांसीसी भाषा में उनकी 30 से अधिक कृतियां प्रकाशित हुईं। मोडियानो के उपन्यास 'मिसिंग पर्सन' को 1978 में प्रतिष्ठित प्रिक्स गोनकोर्ट पुरस्कार मिला था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+