राष्ट्रपति के कुत्ते ने कर दिया मीटिंग में सूसू, फिर क्या हुआ, देखें वायरल वीडियो
नई दिल्लीः कई बार आपके पालतू जानवर ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिसकी वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। कुछ ऐसी ही शर्मिंदगी झेलनी पड़ी फ्रांस के प्रेसिडेंट इमानुएल माक्रों को। राष्ट्रपति अपने अधिकारियों के साथ प्रेस की मौजूदगी में मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रपति के कुत्ते नीमो ने मीटिंग के बीच में ही सूसू कर दी।


राष्ट्रपति के कुत्ते ने कर दी ये हरकत
राष्ट्रपति के कुत्ते की ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते को सूसू करते देख हर कोई हंसने लगा। सबको हंसता देख राष्ट्रपति भी खुद को हंसने से नहीं रोक सके। राष्ट्रपति ने कहा कि नीमों पहली बार ये कर रहा है, उसके पहले कभी ऐसा नहीं किया।

राष्ट्रपति बोले- पहली बार की है ऐसी हरकत, देखें वीडियो-
नीमों नाम के कुत्ते की इस हरकत पर एक मिनिस्टर ने माक्रो से पूछा कि क्या कभी इसने पहले ऐसा किया है। राष्ट्रपति ने हंसते हुए कहा कि ‘नहीं, आज बहुत ही असामान्य व्यवहार देखा है।'
दो साल का ये ये कुत्ता
राष्ट्रपति का ये कुत्ता दो साल का है। इस कुत्ते को कई बार फ्रांस के प्रेसिडेंट इमानुएल माक्रों और उनकी पत्नी के साथ कई बार देखा जा चुका है। माक्रों ने नीमो को अगस्त में एक रेस्क्यू सेंटर से गोद लिया था।

25 साल बड़ी महिला से की थी शादी
फ्रांस के राष्ट्रपति कई बातों की वजह से चर्चा में रहते हैं। 39 वर्षीय माक्रों ने अपने से उम्र में 25 साल बड़ी महिला ब्रिजित तरोग्नयूक्स से शादी की। उनकी पत्नी की उम्र 64 साल है।

साल 1992 में हुई थी पहली मुलाकात
फ्रांस के प्रेसिडेंट इमानुएल माक्रों ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1992 में उनकी प्रेम कहानी फ्रांस के शहर एमिंस के एक पब्लिक स्कूल से शुरू हुई थी जिसमें वे छात्र थे और ब्रिजित साहित्य और ड्रामा की टीचर थीं।

ड्रामा में अभिनय के दैरान हुई थी मुलाकात
माक्रो कहते हैं कि एक ड्रामा में अभिनय करने के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिजित से हुई थी। ड्रामा खत्म होने के बाद वे उन्हें साहित्य भी पढ़ाने लगी थीं। माक्रों के एक मित्र बताते हैं कि साहित्य की क्लास के दौरान ही दोनों में अच्छी जान पहचान हो गई थी।

ब्रिजित उन पर विशेष ध्यान देने लगीं थी
माक्रो अच्छी कविताएं लिखा करते थे, उनकी कविताओं की वजह से ब्रिजित उन पर विशेष ध्यान देने लगीं थी। कहा जाता है कि कभी ब्रिजित उन्हें कविताओं के लिए अपने घर पर भी बुलाती थी।

16 वर्षीय माक्रों के कविता लिखने की कला की कायल हो गई थीं
एक इंटरव्यू में ब्रिजित ने माना कि वे 16 वर्षीय माक्रों के कविता लिखने की कला की कायल हो गई थीं और यही चीज उन्हें माक्रों के करीब ले आई थी। ये सिलसिला चलता रहा।

माक्रो ने कर दिया प्यार का इजहार
एक दिन माक्रो ने अपनी टीचर के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया। उस वक्त माक्रो 17 साल की थी और उनकी शिक्षिका 42 साल की। प्यार का इजहार करने के साथ-साथ उन्होंने शादी का प्रस्ताव भी रखा।

ब्रिजित के तीन बच्चे थे
उस वक्त ब्रिजित के तीन बच्चे थे। इस वजह से उन्होंने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में माक्रो को हां कर दी। बताया जाता है कि माक्रो के पिता इस रिश्ते से खुश नहीं थे।

हैरान हो गए थे माक्रो के माता-पिता
माक्रो के माता-पिता को लगता था कि वो शिक्षिका ब्रिजित की बेटी लेरिंस से प्यार करते हैं जो उस समय उनकी सहपाठी थीं और इसीलिए वे ब्रिजित के घर जाने को इतने उतावले रहते हैं। लेकिन जब उन्हें ब्रिजित के बारे में पता चला तो वो काफी हैरान हुए।












Click it and Unblock the Notifications