'रूस को रास्ते पर ला सकता है चीन', बीजिंग पहुंच कर शी जिनपिंग से बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों

मैक्रों ने ट्वीट किया कि मुझे विश्वास है कि शांति के निर्माण में चीन की एक प्रमुख भूमिका है। मैं इसी पर चर्चा करने आया हूं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग से व्यवसायों, जलवायु व जैव विविधता और भोजन के बारे में भी बात की जाएगी।

Emmanuel Macron meets Xi Jinping

Image: File

चीन की राजधानी बीजिंग में गुरुवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चीन के राष्ट्रपति शी जिंनपिंग ने औपचारिक मुलाकात की। तीन दिन की यात्रा के लिए चीन पहुंचे मैक्रों ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान वह कोशिश करेंगे कि चीन यूक्रेन में शांति प्रयासों में शामिल हो।

चीनी राज्य मीडिया ने बताया कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने चीन के साथ घनिष्ठ संबंधों की सराहना की। सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक शी जिनपिंग ने कहा कि फ्रांस-चीन के संबंध सकारात्मक और स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया गहरे ऐहिसाहिक परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।

इस मुलाकात के पीछे का कारण यह है कि फ्रांसीसी नेता वैश्विक समस्याओं के समाधान के प्रयासों में चीन की सक्रिय भागीदारी चाहता है। मैक्रों ने यह भी कहा कि वह उम्मीद कर रहे हैं कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए चीन "रूस को राह दिखाएगा"।

बीजिंग में एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान, मैक्रों ने शी से कहा- "मुझे पता है कि मैं रूस को राह दिखाने और सभी पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने के लिए आप पर भरोसा कर सकता हूं।"

इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बीजिंग पहुंचने पर जिनपिंग ने चीन और फ्रांस के झंडे के साथ ही रेड कारपेट पर मैंक्रो का स्‍वागत किया। चीन पहुंचने के बाद मैंक्रो ने कहा कि चीन भी नहीं चाहता कि यह युद्ध लंबे समय तक चले।

मैंक्रो ने कहा, कि चीन, यूक्रेन जंग में शांति का रास्‍ता तलाशने में बड़ा रोल अदा कर सकता है। इसके साथ ही फ्रेंच राष्‍ट्रपति ने चीन के उस कदम का स्‍वागत किया जिसमें जिनपिंग ने जंग का एक समाधान तलाशने की इच्‍छा जताई है।

इससे पहले मैक्रों ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे विश्वास है कि शांति के निर्माण में चीन की एक प्रमुख भूमिका है। मैं इसी पर चर्चा करने आया हूं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग से व्यवसायों, जलवायु व जैव विविधता और भोजन के बारे में भी बात की जाएगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+