#BurkiniBan:यह क्या कह दिया फ्रांस के पीएम ने, शुरू हो गया नया विवाद
पेरिस। फ्रांस के प्रधानमंत्री मैनुएल वाल्स ने बुर्कीनी पर एक ऐसा बयान दे दिया जिस पर विवाद शुरू हो गया है। फ्रेंच पीएम वाल्स ने कहा कि फ्रांस के लिए नंगे वक्ष ज्यादा बेहतर प्रतिनिधि साबित होते हैं न कि दुपट्टे से ढका हुआ सिर। अब उनके इस बयान के बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई है।

मैनुएल वाल्स ने सोमवार रात यह बात कही। पीएम वाल्स का फ्रांस के शिक्ष मंत्री के साथ बुर्कीनी पर बैन को लेकर आपसी तनाव जारी है।
वाल्स ने अपने भाषण में कहा कि मैरिन के बिना कपड़ों वाले वक्ष फ्रांस जैसे गणतांत्रिक देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और यह राष्ट्रीय प्रतीक हैं।
वाल्स के मुताबिक मैरिन आजाद हैं इसलिए उन्होंने बुर्का नहीं पहना है और यही एक गणतंत्र की पहचान है। उन्होंने यह बात एक रैली में कही जहां पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ मौजूद थी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस के शहर कांस के मेयर ने समंदर के किनारे मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले स्विमिंग कॉस्ट्यूम बुर्कीनी को बैन कर दिया था।
इसके बाद एक कोर्ट ने फैसला दिया कि यह कदम मानवाधिका के खिलाफ है लेकिन कांस ने इस फैसले को मानने से साफ इंकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications