वैज्ञानिक ने स्पेस स्टेशन से ली चौंकाने वाली तस्वीरें, देखिए कितनी खूबसूरत दिखती है हमारी धरती

अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष स्टेशन अकसर अंतरिक्ष से अलग अलग तस्वीरें हमारे साथ शेयर करते रहते हैं और अंतरिक्ष से देखने पर धरती बेहद खूबसूरत दिखती है।

नई दिल्ली, मई 18: ब्रह्मांड हमेशा से इंसानों के लिए दिलचस्पी बढ़ाने वाला सब्जेक्ट रहा है और जब जब ब्रह्मांड की कुछ तस्वीरें हमारे पास आती हैं तो वो हमारे लिए कौतूहल भरा होता है। फ्रांस के मशहूर अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने एक बार फिर हमारे लिए अंतरिक्ष से कुछ ऐसे ही हैरान करने वाली तस्वीरें खींची हैं। ये तस्वीरें इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती के अलग अलग हिस्सों को की हैं और ये तस्वीरें इस वक्त पूरी दुनिया में काफी मशहूर हो रही हैं। 43 साल के फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट 23 अप्रैल 2021 को अंतरिक्ष गये थे और वो लगातार अंतरिक्ष से धरती की अलग अलग मनमोहक और चौंकाने वाली तस्वीरें ले रहे हैं।

मंगोलिया की तस्वीरें

मंगोलिया की तस्वीरें

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से ये तस्वीरें अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने मंगोलिया की ली हैं। आप देख सकते हैं कि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से मंगोलिया कैसा दिखता है। अंतरिक्ष यात्री और अंतरिक्ष स्टेशन अकसर अंतरिक्ष से अलग अलग तस्वीरें हमारे साथ शेयर करते रहते हैं और अंतरिक्ष से देखने पर धरती बेहद खूबसूरत दिखती है, जैसा मंगोलिया का ये इलाका इस तस्वीर में दिख रहा है।

मंगोलिया की दूसरी तस्वीर

मंगोलिया की दूसरी तस्वीर

मशहूर अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने मंगोलिया की दूसरी तस्पीर के साथ बताया है कि 'मंगोलिया के वो जगह जहां बहुत कम आबादी वाले इलाके बेहद खूबसूरत होते हैं।'

मंगोलिया की तीसरी तस्वीर

मंगोलिया की तीसरी तस्वीर

मंगोलिया की तीसरी तस्वीर के साथ अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने लिखा है कि 'इस तस्वीर में आप सेन्ट्रल एशिया को देख सकते हैं, जहां पहाड़ों पर अभी बर्फ दिखाई दे रहा है। ये ऐसा लग रहा है मानो एक फिल्म हो और बसंत से पहले बर्फ पिघल रहा हो'

की वेस्ट की तस्वीर

की वेस्ट की तस्वीर

मंगोलिया के बाद थॉमस पेसक्वेट ने फ्लोरिडा के की वेस्ट की अद्भुत तस्वीरें ली हैं, जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'प्रसिद्ध की वेस्ट और स्पेशल हाईवे-1, जो एक आइलैंड को दूसरे आइलैंड से जोड़ती है'।

अर्जेंटीना के अप्सला की तस्वीर

अर्जेंटीना के अप्सला की तस्वीर

अर्जेंटीना के उप्साला ग्लेशियर की तस्वीर के साथ अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने लिखा है कि 'नीले पानी में पहली बर्फ किसी तमाशे से कम नहीं है।'

अर्जेंटीना के अप्सला की दूसरी तस्वीर

अर्जेंटीना के अप्सला की दूसरी तस्वीर

अर्जेंटीना के उप्साला ग्लेशियर की दूसरी तस्वीर के साथ अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने इंसानों को ग्लोबल वॉर्मिंग के बारे में भी आगाह करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा है कि 'ग्लेशियर धीरे धीरे ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से छोटी होती जा रही है। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट से इस बात का पता साफ साफ चल रहा है'।

रमजान में मक्का की तस्वीर

रमजान में मक्का की तस्वीर

अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने अपनी तस्वीर में रमजान के समय मक्का कैसा दिखता है, इसकी तस्वीर भी उन्होंने ली है। इंटरनेशनल स्पेश स्टेशन से मक्का की तस्वीर लेते हुए उन्होंने लिखा है कि 'रात में कितना उजाला है'। इसके साथ ही उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद भी दी है।

अफ्रीकी शहर बौज्डौर की तस्वीर

अफ्रीकी शहर बौज्डौर की तस्वीर

फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेसक्वेट ने हमारे साथ अफ्रीकी शहर बौज्डौर की तस्वीर भी शेयर की है। ये शहर अफ्रीका के उत्तर-पश्चिम हिस्से में स्थित है। उन्होंने लिखा है 'एक रास्ता शहर के अंदर जा रहा है जबकि एक रास्ता समुन्द्र की तरफ जा रहा है'

कनाडा के लेक की तस्वीर

कनाडा के लेक की तस्वीर

थॉमस पेसक्वेट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से विश्व प्रसिद्ध कनाडाई झील की तस्वीर भी खींची हैं। जो अंतरिक्ष से देखने पर पूरी तरह से हैरान करता है। अंतरिक्ष से देखने पर कनाडा की विश्व प्रसिद्ध झील किसी पेंटिंग की तरह दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि 'अंतरिक्ष से देखने पर आपको एक नया नजरिया मिलता है'। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि 'मशहूर कनाडा झील में तैरते बर्फ को देखिए, मैं इसे इस तरह से देख पा रहा हूं, जैसे धरती से आकाश में उजले बादल को देखते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+