'हमें बताओ कि माइक्रोसॉफ्ट AI कैसे लोगों को मार रहा?’ सत्या नडेला से फिलिस्तीनी समर्थक ने पूछा
अमेरिका के सिएटल शहर में हाल ही में बिल्ड डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान, माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी ने इजरायल सरकार के साथ कंपनी के क्लाउड और AI सपोर्ट के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। CEO सत्या नडेला (Microsoft CEO Satya Nadella) के भाषण शुरू करने के कुछ ही समय बाद एक फिलिस्तीन समर्थित प्रदर्शनकारी ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे सिएटल कन्वेंशन सेंटर से बाहर निकाल दिया। बावजूद इसके वो प्रदर्शनकारी 'फ्री फिलिस्तीन' के नारे लगाता रहा।
क्या हुआ था कार्यक्रम में?
दरअसल जो लोपेज़ (Joe Lopez) नाम के माइक्रोसॉफ्ट के फर्मवेयर इंजीनियर ने माइक्रोसॉफ्ट पर अपने एज़्योर क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई का समर्थन करने का आरोप लगाया। वहीं जैसे ही लोपेज़ सीधा नडेला के भाषण के बीच में नारेबाजी करने लगे तो उन्हें कार्यक्रम से तुरंत बाहर कर दिया गया। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, "सत्या, आप यह दिखाएं कि माइक्रोसॉफ्ट फ़िलिस्तीनियों को कैसे मार रहा है," और कथित इज़रायली युद्ध अपराधों को सक्षम करने में कंपनी की भूमिका क्या है?
माइक्रोसॉफ्ट की नीतियों का विरोध
निकाले जाने के बाद, लोपेज़ ने सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा जिसमें उन्होंने विरोध करने के अपने कारण बताए। मीडियम पर छपे इस ईमेल में माइक्रोसॉफ्ट से आग्रह किया गया कि वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके इस त्रासदी को समाप्त करने की मांग करे। उन्होंने चेतावनी दी कि इन मांगों को अनदेखा करने से बहिष्कार बढ़ेगा और माइक्रोसॉफ्ट की इमेज को नुकसान पहुंचेगा।
पहली बार नहीं हुआ विरोध
यह घटना कोई अकेली घटना नहीं है। कुछ सप्ताह पहले ही, माइक्रोसॉफ्ट के दो पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी की 50वीं एनिवर्सरी के जश्न के दौरान भी विरोध किया था। उस कार्यक्रम के दौरान, एक व्यक्ति ने माइक्रोसॉफ्ट में AI के चीफ मुस्तफा सुलेमान पर "युद्ध से लाभ कमाने वाला" होने का आरोप लगाया और नरसंहार के समर्थन में AI तकनीकों को बंद करने के लिए कहा था। एक दूसरी घटना में प्रदर्शनकारी ने उसी सेलिब्रेशन के दौरान कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स, पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर और मौजूदा सीईओ सत्या नडेला के एक सेगमेंट के दौरान नारेबाजी की थी।
कंपनी के भीतर फिलिस्तीनी आंदोलन?
हाल ही में हुए प्रदर्शन कुछ कर्मचारियों में माइक्रोसॉफ्ट की भागीदारी को लेकर उलझने बढ़ीं हैं। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक होने के नाते, माइक्रोसॉफ्ट के कार्यों की उसके कर्मचारियों और आम जनता दोनों के जरिए परखा जाता है। ऐसे में इस तरह के विरोध प्रदर्शन बताते हैं कि कंपनी में बड़े स्तर पर प्रो-फिलिस्तीनी आंदोलन कभी भी पनप सकते हैं। कंपनी को चाहिए कि वह कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखे और उस हिसाब से कदम उठाए।
इजरायल-गाजा युद्ध में सत्या नडेला
हालांकि, खुद सत्या नडेला ने कभी इजरायल-हमास युद्ध पर कुछ नहीं बोला। न ही विरोध में और न ही पक्ष में। इसके अलावा बिल गेट्स अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। अब किसी क्षेत्र में कोई देश, समूह उनकी तकनीक खरीद रही है या इस्तेमाल कर रही है तो क्या ऐसे में उनका दोष माना जाना चाहिए?
इस मामले पर अपनी राय, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications