New LPG Rules: 'एक घर में सिर्फ एक LPG कनेक्शन', सरकार ने किया बड़ा फैसला, क्या रेट भी बदले?

New LPG Rules: केंद्र सरकार ने 1 जून से 'एक घर, एक एलपीजी कनेक्शन' नियम लागू करने का फैसला किया है, उसने गैस कंट्रोल ऑर्डर में संशोधन करके यह स्पष्ट कर दिया गया है कि अब किसी भी घर में एक से अधिक एलपीजी कनेक्शन रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उपभोक्ताओं को अतिरिक्त कनेक्शन तुरंत सरेंडर करने होंगे, अन्यथा 1 जून से गैस आपूर्ति रोक दी जाएगी।

एचपीसीएल, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी भारतीय तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से उपभोक्ताओं से इस नियम का पालन करने की अपील की है। नए नियम के अनुसार, एक परिवार (जिसमें पति, पत्नी, विवाहित बच्चे और आश्रित माता-पिता, एक ही रसोई के साथ) के लिए केवल एक एलपीजी कनेक्शन वैध होगा।

New LPG rules

अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर करने के बाद यदि एक ही कनेक्शन बचता है, तो उसे 'डबल बॉटल कनेक्शन' (डीबीसी) में बदला जा सकता है। जिन उपभोक्ताओं के पास पहले से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना अनिवार्य होगा।

PNG उपयोगकर्ताओं को मिलेगा 'ट्रांसफर वाउचर'

हालांकि, 25 मई, 2026 के संशोधन के तहत पीएनजी उपयोगकर्ताओं को एक नई छूट मिली है। उन्हें पीएनजी कनेक्शन लेने के 30 दिनों के भीतर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा या 'ट्रांसफर वाउचर' लेना होगा, ताकि भविष्य में पीएनजी उपलब्ध न होने वाले क्षेत्रों में एलपीजी को पुनः सक्रिय किया जा सके।

आज LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ

अगर रेट की बात करें तो 31 मई यानी कि आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं आपके शहर में सिलेंडर किस भाव में मिल रहा है?

New LPG rules

घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • नई दिल्ली ₹3071.50
  • कोलकाता ₹3201
  • मुंबई ₹3024
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • गोरखपुर ₹3255.5
  • आगरा ₹3125.5
  • लखनऊ ₹3194
  • जयपुर ₹3099
  • पटना ₹3361
  • चेन्नई ₹3237

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि सरकारी तेल-विपणन कंपनियों (OMCs) से कहा गया है कि 'वे कम-से-कम 30 दिनों की मांग को पूरा करने के लिए लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) का भंडार बनाए रखें। LPG की मांग पर मौसमी बदलावों का भी असर पड़ता है। इसलिए, सरकार द्वारा मांग प्रबंधन के उपायों और मौसम के प्रभाव के कारण, अभी मांग लगभग 72 TMT प्रतिदिन है, और हम अपनी घरेलू रिफाइनरियों में खुद 50-52 TMT प्रतिदिन उत्पादन कर रहे हैं।'

यह पढ़ें:LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदलेंगे नियम? क्या है आपके शहर में ताजा भाव?
यह पढ़ें:LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदलेंगे नियम? क्या है आपके शहर में ताजा भाव?
यह पढ़ें:Fuel Price Hike 2026: पेट्रोल-डीजल, CNG- LPG सब महंगे, इस महीने आपकी जेब पर कितना पड़ा असर?
यह पढ़ें:Fuel Price Hike 2026: पेट्रोल-डीजल, CNG- LPG सब महंगे, इस महीने आपकी जेब पर कितना पड़ा असर?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+