फ्रांस में एक ही दिन में सामने आए कोरोना के 30,000 से ज्‍यादा मामले

पेरिस। यूरोप के देश फ्रांस में एक ही कोरोना वायरस के 30,000 से ज्‍यादा नए मामले सामने आए हैं। यह अब तक को सर्वाधिक आंकड़ा है। फ्रांस में शनिवार से पेरिस समेत आठ और शहरों में राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि यूरोप में सर्दियों के आते ही कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने दस्‍तक दे दी है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (डब्‍लूएचओ) की तरफ से भी इसे लेकर नागरिकों को चेतावनी दी गई है।

france-covid.jpg

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine: Remdesivir वैक्सीन मरीजों की मौत रोकने में नाकाम | वनइंडिया हिंदी

    WHO ने की कड़े प्रतिबंधों की अपील

    डब्‍लूएचओ की तरफ से कड़े प्रतिबंधों की अपील यूरोप की सरकारों से की गई है। संगठन का कहना है कि अगर लोगों की जिंदगियां बचानी है तो फिर ये कड़े प्रतिबंधों को लागू करना अति आवश्‍यक है। फ्रांस के अलावा यूरोप के दूसरे देश जैसे इटली, पोलैंड और जर्मनी में भी तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। इन देशों में अब बड़े पैमाने पर टेस्टिंग की जा रही है। यूरोप से अलग रूस में भी हालात बिगड़ रहे हैं। यहां पर महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार एक ही दिन में 286 लोगों की मौत हुई है। डब्‍लूएचओ ने यूरोप की सरकारों से अपील की है कि जितनी तेजी से कदम उठा सकते हैं, उठाएं। यूरोप में कुछ दिनों से कुल 1,000 लोगों की मौत वायरस की वजह से हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+