फ्रांस: तेल की कीमतों के खिलाफ भड़के सरकार विरोधी दंगे, मैक्रों बोले- प्रदर्शनकारियों को शर्म आनी चाहिए
पेरिस। तेल की बढ़ती कीमतों से नाराज प्रदर्शनकारी फ्रांस की सड़कों पर पिछले करीब दो सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं, जो अब हिंसक रूप ले चुका है। पेरिस में रविवार को पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन से अटैक किया है। पुलिस से हुई झड़प में दर्जनों प्रदर्शनकारी हिरासत में ले लिए गए हैं और कई लोग लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इन प्रदर्शनकारियों की निंदा करते हुए कहा कि तुम लोगों को 'शर्म आनी चाहिए।'

मैक्रों ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रभावशाली रूप से कानून लागू कर उनके साहस के लिए सभी का शुक्रिया। उन सभी लोगों को शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने उन पर हमला किया है। उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जिन्होंने नागरिकों और पत्रकारों पर हमला किया। उन लोगों पर शर्म आती है, जिन्होंने हमारे निर्वाचित लोगों को डराने की कोशिश की।'
येलो जैकेट्स या येलो वेस्ट्स प्रदर्शनकारियों को रोकना मैक्रों सरकार के लिए मश्किलें खड़ी कर रहा है, जिन्होंने पूरे फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शन किए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे फ्रांस में लाखों प्रदर्शनाकारियों का गुस्सा देखा जा सकता है, जो सड़क पर हिंसक उत्पात मचा रहे हैं। सरकार का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों, नागरिकों और पत्रकार को परेशान किया है।
हजारों प्रदर्शनकारी पेरिस में राष्ट्रपति भवन को कूच करने के लिए निकले हैं, जिन्हें रोकने के लिए पांच हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकते हुए उन पर अटैक किया। उनका कहना है कि तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ वे आम जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस जैसे देश में अक्सर एक राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों की हवा दी जाती है, लेकिन इस प्रदर्शन को न तो किसी राजनीतिक दल का समर्थन है और किसी बड़े नेता का। इसमें दक्षिणपंथी, वामपंथी, व्यापारी, युवा और हर वर्ग के लोगों को प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है, यहां तक कि कई प्रदर्शनकारी तो वे भी हैं जो कभी मैक्रों का समर्थन करते थे।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications