चार लोगों को भीख में मिला लॉटरी का टिकट, अचानक चमकी किस्मत और जीत गए 43 लाख

नई दिल्ली: इंसान की किस्मत कब खुल जाए ये किसी को भी पता नहीं होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है फ्रांस के चार भिखारियों के साथ। जो देखते ही देखते अब लखपति बन गए हैं। जिनके पास कल तक खाने के लिए पैसे नहीं थे, वो अब पूरी जिंदगी चैन से जी सकेंगे। ये सब कमाल किया है एक लॉटरी ने।

भीख में मिली लॉटरी

भीख में मिली लॉटरी

एक रिपोर्ट के मुताबिक चार गरीब लोग फ्रांस के पश्चिमी बंदरगाह शहर ब्रेस्ट (Brest) में रहते थे। उनकी आर्थिक स्थित बहुत खराब थी, ऐसे में वो एक लॉटरी की दुकान के आगे भीख मांग रहे थे। इसी दौरान वहां पर एक शख्स आया और उनसे चारों को एक-एक स्क्रैचकार्ड (लॉटरी) दे दिया। उस शख्स ने स्क्रैचकार्ड को एक यूरो में खरीदा था। आसपास के लोगों के मुताबिक चारों के पास पैसे नहीं थे, ऐसे में वो शहर छोड़कर जाने की योजना बना रहे थे।

50 हजार यूरो की निकली लॉटरी

50 हजार यूरो की निकली लॉटरी

शुरूआत में चारों ने उस लॉटरी को इग्नोर किया, लेकिन जब उसके नतीजे निकले तो सब हैरान रह गए। शुरूआत में उन्हें लगा कि उनकी पांच यूरो की लॉटरी लगी है, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि वो लॉटरी 50 हजार यूरो की है। भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम करीब 43 लाख रुपये के आसपास होगी। इतनी बड़ी लॉटरी जीतने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बाद में चारों ने पैसे को बराबर से बांट लिया।

एक शख्स ने जीती 25 लॉटरी

एक शख्स ने जीती 25 लॉटरी

इसी तरह की एक अविश्वसनीय घटना अमेरिका के वर्जीनिया से सामने आई है, जहां पर एक शख्स ने 25 लॉटरी टिकट खरीदे थे। बाद में उसने 25 लॉटरी जीत ली। इसके एवज में उसे 1.25 लाख डॉलर मिले। लॉटरी जीतने वाले शख्स के मुताबिक कुछ लोगों ने उसे 25 बार खेलने को कहा था। उसकी हर लॉटरी पर 5000 डॉलर मिले हैं, ऐसे में कुल जीत की राशि 1.25 लाख डॉलर हो गई है।

(तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+