Rupert Murdoch: सगाई टूटने के 4 महीने बाद ही प्यार में पड़े 92 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक, साइंटिस्ट को कर रहे डेट
चार महीने पहले ही सगाई टूटने के बाद एक बार फिर से मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक नए रिलेशनशिप में हैं। 92 साल की उम्र में, मर्डोक एक रिटायर्ड वैज्ञानिक ऐलेना ज़ुकोवा के साथ डेटिंग कर रहे हैं।
मीडिया मुगल मर्डोक की ऐलेना ज़ुकोवा संग एक पारिवारिक पार्टी में मुलाकात हुई थी। अब यह जोड़ा कई हफ्तों से भूमध्य सागर में एक साथ यात्रा कर रहा है। इस जोड़ी को एक सुपरयाच पर वीकेंड सेलीब्रेट करते देखा गया।

गार्जियन ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि 92 वर्षीय मीडिया मुगल ने अपनी पूर्व पत्नी वेंडी डेंग द्वारा आयोजित एक बड़े पारिवारिक समारोह में अपनी 66 वर्षीय प्रेमिका एलेना झुकोवा से मुलाकात की।
आपको बता दें कि मर्डोक की चार शादियां हो चुकी हैं जबकि ज़ुकोवा एक सेवानिवृत्त वैज्ञानिक हैं जिनकी शादी अरबपति व्यवसायी अलेक्जेंडर ज़ुकोव से हुई थी।
जुकोवा ने 1991 में अपनी बेटी के साथ रूस छोड़ दिया था। ज़ुकोवा की बेटी, दरिया ज़ुकोवा की शादी 2018 तक रूसी कुलीन वर्ग और पूर्व चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच से हुई थी।
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में रूपर्ट मर्डोक ने पांचवी बार शादी करने की थी लेकिन मार्च में अचानक मर्डोक ने एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई तोड़ दी। उन्होंने इस घोषणा से एक महीने पहले ही 66 वर्षीय पूर्व पुलिस कप्तान एन लेस्ली स्मिथ के साथ अपनी सगाई की थी।
ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से संस्थान के डायरेक्टर से अपना सफर शुरू करने वाले मर्डोक को मीडिया जगत का सबसे पावरफुल इंसान कहा जाता है। 2000 करोड़ की संपत्ति के मालिक रूपर्ट मर्डोक के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उनके एक इशारे पर कई देशों की सरकारें गिर सकती हैं।
रूपर्ट मर्डोक ने अब तक चार शादियां की हैं। इनसे उनके छह बच्चे हैं। मर्डोक की बड़ी बेटी प्रूडेंस मैकलियोड अब 65 वर्ष की है। इसके अलावा 54 वर्षीय एलिजाबेथ, 22 साल की ग्रेस और 20 वर्षीय क्लो और बेटों में 51 वर्षीय बेटा लाचलान व 50 वर्षीय जेम्स शामिल हैं।
मर्डोक ने पहली शादी पेट्रीसिया बुकर से की थी। इसके बाद उन्होंने एन्ना मान, वेंडी डेंग और सुपर मॉडल जेरी के साथ शादी की थी। जेरी के साथ उनकी 6 साल शादी चली थी, हालांकि इससे उन्हें कोई संतान नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications