अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना संक्रमित हुए

वॉशिंगटन, 14 मार्च। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। खुद बराक ओबामा ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। बराक ओबामा ने एक ट्वीट करके इस बाबत जानकारी देते हुए लिखा, मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं, मेरे गले में कुछ खरास थी कुछ दिनों से लेकिन मुझे लगा कि यह कुछ और है। मिशेल और मैं कोरोना की दोनों डोज ले चुके हैं और हम बूस्टर डोज भी ले चुके हैं। मिशेल कोरोना संक्रमित नहीं है। मैं लोगों को यद दिला देना चाहता हूं कि आप वैक्सीन लगवा लीजिए अगर नहीं लगवाई है तो, कोरोना के मामले कम हो रहे हैं बावजूद इसके आप लोग वैक्सीन लगवा लीजिए। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बराक ओबामा के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। पीएम मोदी लिखा, कोरोना से जल्द ठीक होने के लिए बराक ओबामा को मेरी शुभकामनाएं, आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की मैं कामना करता हूं।

Recommended Video

    Barack Obama को हुआ Corona, China के शहरों में लगा Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    barack

    बता दें कि 60 साल के बराक ओबामा हाल ही में हवाई में लंबा समय बिताने के बाद वॉशिंगटन डीसी लौटे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बाद बराक ओबामा दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो कोरोना संक्रमित हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप अक्टूबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे, हालांकि उस वक्त कोरोना वैक्सीन अधिकतर लोगों के लिए उपलब्ध नहीं थी। अमेरिका में अब सिर्फ 2 फीसदी ही आबादी ऐसी हो हाई कम्युनिटी लेवल के दायरे में जबकि बाकी के लोग या तो कम या भी मीडियम लेवल में हैं।

    बराक ओबामा ने लोगों से कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील की है। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में अमेरिका में तकरीबन 35000 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जोकि जनवरी की तुलना में काफी कम हैं, उस वक्त 8 ला नए मामले सामने आ रहे थे। सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की रिपोर्ट के अनुसार 75.2 फीसदी अमेरिकी वयस्क कोरोना की वैक्सीन की सभी डोज ले चुके हैं बकि 47.7 फीसदी ने बूस्टर डोज लगवा ली है। फरवरी माह में ही सीडीएस ने घर में मास्क पहनने में राहत दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+