ईरान में 'एंटी हिजाब प्रोटेस्ट' के पक्ष में आए बराक और मिशेल ओबामा, कहा, 'आप शक्तिशाली संदेश दे रही हैं'
आप शक्तिशाली संदेश दे रही हैं, अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए, बराक ओबामा ने ईरानी महिलाओं से कहा।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ( former US President Barack Obama) और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा (Michelle Obama) ने ईरान में हिजाब के खिलाफ जारी प्रदर्शन (Iran hijab protest) में शामिल महिलाओं का सपोर्ट किया है। उन्होने कहा कि ये महिलाएं एक शक्तिशाली संदेश दे रही हैं कि अन्याय कभी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उन्होंने ईरान के इस सख्त कानून के खिलाफ महिलाओं के इस बड़े कदम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यह प्रदर्शन बता रहा है कि अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

ईरानी महिलाओं को उनका हक मिले
महसा अमीनी की कस्टडी में मौत के बाद पूरे ईरान में हिजाब को लेकर महिलाओं का सड़कों पर प्रदर्शन शुरू हो गया था। अमेरिका ने भी इस प्रदर्शन में महिलाओं का समर्थन किया है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ओबामा ने अपने बयान में कहा कि महिलाएं हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करके एक शक्तिशाली संदेश दे रही हैं कि अन्याय को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने ईरानी लड़कियों की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए कहा कि, उनका भविष्य अतीत से अलग हो और ईरानी महिलाओं को उन सभी अधिकारों और अवसरों का लाभ मिले जिनकी वे हकदार हैं।

ओबमा ने की महिलाओं अधिकारों की बात
बराक और मिशेल ओबामा ने कहा कि महिलाएं जो अधिकार चाहती हैं वे सार्वभौमिक हैं। उनकी अपनी पहचान हो, उन्हें बिना किसी धमकी, उत्पीड़न के वह सब करने की आजादी हो जो वह करना चाहती हैं। उन्हें अपने पसंद और नापसंद का अधिकार मिले। किस तरह के कपड़े पहने कैसा दिखना है, वो सब अधिकार महिलाओं को मिले। बराक ओबमा ने आगे कहा कि वे ईरानी महिलाओं द्वारा हिजाब के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं और शासन की क्रूरता के खिलाफ आपकी बहादूरी के हम साक्षी हैं।

ओबमा ने ईरानी महिलाओं को दिया ऊर्जा भरा संदेश
बराक ओबामा ने ईरानी महिलाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि,हमें आशा कभी नहीं खोना चाहिए, निश्चित तौर पर आगे की राह कठिन है। उन्होंने प्रदर्शन के क्रम में मारे गए पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि, वे मानते हैं आने वाला भविष्य उन युवतियों और लड़कियों का होगा जो चुप रहने से इनकार कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'आप हमें याद दिलाते हैं कि सच्ची शक्ति अतीत से चिपके रहने से नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य के निर्माण के प्रयास से आती है।'

ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन जारी
ईरान में 22 साल की कुर्द महिला महसा अमीनी (Kurdish woman Mahsa Amini) की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद से हिजाब के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन (iran hijab protest ) जारी हैं। विरोध दिन प्रतिदिन हिंसका होता जा रहा है। हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन ईरान से होते हुए जंगल की आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गई है। महसा पर आरोप था कि उसने इस्लामी ड्रेस कोड का उल्लंघन किया था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications