ऐसा क्या हुआ कि श्रीलंका के पूर्व मंत्री को सबके सामने खानी पड़ी कच्ची मछली, Video देख दंग रह गए लोग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट से इस समय पूरी दुनिया परेशान है, महामारी के चलते कई देशों की अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंची है। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका भी इससे अछूता नहीं है। श्रीलंका में कोविड-19 के चलते कई इंडस्ट्री बंद हो गई और कई लोगों की नौकरी चली गई। इस बीच लोगों में यह भी डर है कि समुद्री भोजन खाने से भी उन्हें कोरोना संक्रमण हो सकता है, ऐसे में वहां के ज्यादातर लोगों ने मछली खाना छोड़ दिया है जिसकी वजह से समुद्री भोजन की बिक्री में भारी गिरावट आई है।

पूर्व मत्स्य मंत्री ने मीडिया के सामने खायी कच्ची मछली
इस बीच श्रीलंका के पूर्व मत्स्य मंत्री दिलीप वेदाराच्छी समुद्री भोजन की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक अजीबोगरीब कारनामा किया। दिलीप वेदाराच्छी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और लोगों को यह समझाने के लिए कि मछली खाने से कोरोना नहीं होता, उन्होंने खुद सबके सामने एक कच्ची मछली को खा कर दिखाया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो भी सामने आया है। समुद्री भोजन की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए दिलीप वेदाराच्छी का यह तरीका अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कोरोना के डर से कई लोग नहीं खा रहे मछली
दिलीप वेदाराच्छी ने कहा, कोरोना वायरस संक्रमण के डर से कुछ लोगों ने मछली खाना छोड़ दिया है। मैं आपसे आग्रह करता हूं की इन्हें खाएं क्योंकि मछली खाने से आपको संक्रमण नहीं होगा, इससे डरने की जरूरत नहीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने से मछली की सेल में भारी गिरावट आई है। गौरतलब है कि श्रीलंका में आय का एक मुख्य साधन मछली है।

कोरोना ने दिया मत्स्य उद्योग को बड़ा झटका
कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से श्रीलंका के मत्स्य उद्योग को बड़ा झटका लगा है। देश-विदेश में मछली की बिक्री में कमी आने के बाद से ही यहां आर्थिक नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में श्रीलंका के पूर्व मत्स्य मंत्री दिलीप वेदाराच्छी में मत्स्य उद्योग में बढ़ावा लाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इतना नहीं नहीं उन्होंने पूरी मीडिया के सामने एक कच्ची मछली भी खायी। पूर्व मंत्री के मछली खाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब दौड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका नेवी ने भारतीय मछुआरों पर किया हमला, घुसपैठ का लगाया आरोप
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications