PTI नेता की धमकी, इमरान खान को कुछ हुआ तो कोई नहीं बचेगा, शहबाज सरकार ने किया पलटवार
पाकिस्तान के राजनीतिक और आर्थिक हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से हर दिन एक नई कहानी सुनने को मिल रही है।
इस्लामाबाद, 7 जून : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सौदों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया। अब्बासी ने कहा कि, इमरान खान की सरकार ने अपने दोषपूर्ण फैसलों से पूरे देश में आत्मघाती बम विस्फोट किए। पाकिस्तान में सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम-लीग-नवाज की ओर से यह बयान तब जारी किया गया है, जब इमरान खान के पार्टी के नेता अताउल्लाह ने पाक सरकार पर आत्मघाती हमले की चेतावनी दी थी। अताउल्लाह ने शहबाज शरीफ सरकार को धमकी दी है कि अगर इमरान खान को नुकसान पहुंचा तो वह आत्मघाती हमला करेंगे। वहीं, पूर्व पीएम अब्बासी ने वित्तीय गड़बड़ी के लिए पूर्व के इमरान खान सरकार को दोषी ठहराया है।

पाकिस्तान में सियासी गर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है
पाकिस्तान में सियासी गर्मी काफी बढ़ गई है। आर्थिक हालात की हालात की तो बात ही न करें, क्योंकि, महंगाई ने वहां की आवाम की कमर तोड़ कर रख दी है। अब बात करें पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की तो उनकी पार्टी के एक नेता अब खुली धमकी दे रहे हैं। इमरान की पार्टी पीटीआई और देश में मौजूदा सरकार के बीच बात-बात पर टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। इधर, पूर्व पीएम अब्बासी ने वित्तीय गड़बड़ी के लिए पूर्व के इमरान खान सरकार को दोषी ठहराया है।
रोज हो रहे हैं टकराव
इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक विधायक ने शहबाज शरीफ सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल, अताउल्लाह नाम के विधायक ने कहा है कि, अगर इमरान खान का बाल भी बाका हुआ तो वह पाकिस्तान में आत्मघाती हमले करेगा। वह किसी को भी नहीं रहने देगा।
सियासी संग्राम जारी है
पाकिस्तान में वर्तमान में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (PMLN-Pakistan Muslim League Nawaz) पार्टी की सरकार है और देश की कमान शहबाज शरीफ के हाथों में है। ऐसे में उनके और इमरान के बीच टकराव की स्थिति और अधिक गहराता जा रहा है।
पीटीआई नेता ने तो आग ही लगा दी है !
अताउल्लाह ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, अगर इमरान खान को जरा सा भी नुकसान पहुंचा तो न आप बचेंगे और न ही आपके बच्चे। मैं सबसे पहले आत्मघाती हमले करूंगा। मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगा। इसी तरह हजारों कार्यकर्ता आत्मघाती हमले करने को तैयार हैं।
इमरान की सुरक्षा कड़ी की गई
बता दें कि, पीटीआई विधायक का यह बयान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच आया है। वहीं, इस्लामाबाद पुलिस विभाग ने रात से इमरान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी है और शहर के बानी गाला के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि, इस्लामाबाद में पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस कानून के मुताबिक इमरान खान को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी और इमरान खान की सुरक्षा टीमों से भी पारस्परिक सहयोग की उम्मीद है।

पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान ने इमरान पर लगाए आरोप
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सौदों के उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि, इमरान खान की सरकार ने अपने दोषपूर्ण फैसलों से पूरे देश में आत्मघाती बम विस्फोट किए. पिछले महीने उन्होंने जो निर्णय लिए, साथ ही जिस तरह से उन्होंने आईएमएफ सौदे का उल्लंघन किया और जिस बर्बरता के साथ उन्होंने ऐसा किया, वे देश के खिलाफ आत्मघाती हमले थे।
वित्तीय गड़बड़ी के लिए पीटीआई प्रमुख इमरान को दोषी ठहराते हुए अब्बासी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र के प्रति किए अपने वादों को तोड़ा है। उन्होंने अपनी भ्रष्ट प्रथाओं के कारण देश को संकट में डाल दिया है। शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान सरकार पर देश के ऊर्जा क्षेत्र को नष्ट करने का भी आरोप लगाया।












Click it and Unblock the Notifications