Imran Khan Arrested: गिरफ्तारी के बाद इमरान खान का वीडियो किया गया जारी, लोगों से की सड़क पर आने की अपील
वीडियो में इमरान खान को कहते हुए सुना जा सकता है, कि वो गिरफ्तारी से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

Imran Khan Arrested Video: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। वहीं, गिरफ्तारी के बाद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की तरफ से उनका एक वीडियो जारी किया गया है।
वीडियो देखने के बाद पता चलता है, कि इमरान खान को पहले से ही अंदाजा था, कि उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वीडियो में इमरान खान, लोगों से आजादी के लिए सड़कों पर आने की अपील कर रहे हैं।
वीडियो में इमरान खान को कहते हुए सुना जा सकता है, कि वो गिरफ्तारी से पहले वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता नहीं है, कि वो फिर जनता से बात कर पाएंगे या नहीं। वीडियो में उन्होंने कहा है, कि हुकूमत उन्हं जेल में बंद करने वाली है, जिससे साफ हो गया है, कि पाकिस्तान में मूलभूत अधिकारी और संवैधानिक अधिकार दफ्न हो चुका है।
इमरान खान वीडियो में कहते सुने जा रहे हैं, कि उन्होंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है और उन्होंने जो भी काम किए हैं, वो पाकिस्तानी संविधान और पाकिस्तानी कानून के दायरे में रहकर किए हैं।
सेना ने लिया इमरान से बदला?
Recommended Video

आपको बता दें, कि सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने इमरान खान को सेना के खिलाफ बयानबाजी को लेकर चेतावनी दी थी, जिसका आज इमरान खान ने जवाब दिया था।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने मंगलवार को पाकिस्तानी सेना और देश को अपना बताते हुए कहा था, कि उन्हें "झूठ बोलने की जरूरत नहीं है"। उन्होंने कहा, कि "यह मेरी सेना और मेरा पाकिस्तान है। मुझे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है।'
एक दिन पहले पाकिस्तान सेना ने कहा का, कि इमरान खान ने सेना एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के खिलाफ "गैर जिम्मेदाराना और निराधार आरोप" लगाया है, जिसके बाद इमरान खान कहा, कि उन्हें किसी के खिलाफ झूठ बोलने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications