मलेशिया: पूर्व PM नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

कुआलालंपुर। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक को भ्रष्टाचार के मामले में एंटी-ग्राफ्ट एजेंसी ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। नजीब पर मलेशिया डिवलेपमेंट बेरहाड (1MBD) में करोड़ों डॉलर का घपला करने का आरोप है। मलेशिया एंटी करप्शन ब्योरो ने नजीब को उनके आवास से ही गिरफ्तार किया है। हालांकि, नजीब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मलेशिया: पूर्व PM नजीब रज्जाक भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

पिछले माह मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा था कि नजीब के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में अधिकारियों की एक टीम जांच कर रही है। नजीब पर 1 एमडीबी सरकारी कंपनी से 70 करोड़ डॉलर अपने निजी खाते में ट्रांसफर कराने का भी आरोप है। मई में हुए आम चुनाव में नजीब को महातिर मोहम्मद के हाथों की करारी हार का सामना करना पड़ा था।

नजीब 1957 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से ही देश की सत्ता संभाल रहे थे, जिन्होंने मई हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद मलेशिया पर लंबे समय तक शासन करने वाले गठबंधन और बारिसन नैशनल के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। भ्रष्टाचार के मामले में फंसने के बाद मलेशिया का इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने नजीब और उनकी पत्नी रोस्माह मंसूर पर ट्रैवल बैन लगा दिया था।

दुनिया के सबसे उम्रदराज 92 वर्षीय मलेशियाई प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने कहा था कि नजीब के खिलाफ बदला लेने की उनकी को मंशा नहीं है, लेकिन अगर वे इसके लिए जिम्मेदार है तो उन्हें कोर्ट का सामना तो करना पड़ेगा।

नजीब ने 2009 में सत्ता संभालने के बाद फंड शुरू किए थे। अमेरिका और कई अन्य देशों में नजीब के खिलाफ इसकी जांच की जा रही है। अमेरिकी जांचकर्ताओं ने कहा कि नजीब के सहयोगियों ने फंड से 4 बिलियन अमरीकी डॉलर लूट लिए हैं, जिसमें से 1 मिलियन अमरीकी डॉलर सीधे नजीब के बैंक खाते में पहुंचे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि कुछ लाखों डॉलर नजीब ने अपनी पत्नी के लिए ज्वेलरी पर खर्च किए हैं।

यह भी पढ़ें: मलेशिया के डिप्टी पीएम बोले, भारत चाहे तो जाकिर नाइक को सौंप देंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+