नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, भरी सभा में हत्यारे ने मारी थीं गोलियां

67 साल के शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली. बता दें कि शिंजे आबे को गोली मारने वाला हत्यारा पकड़ा जा चुका है। उसे हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से ही पकड़ लिया गया था।

टोक्यो, 8 जुलाई : जापान के पूर्व पीएम शिंजो का निधन हो गया है। उनको आज सुबह दो गोलियां मारी गई थीं। हमले के बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। वहीं, भारत समेत विश्व के तमाम नेताओं ने आबे के निधन पर गहरा शोक जताया है।

Recommended Video

      Shinzo Abe Death: नहीं रहे Japan के पूर्व PM शिंजो आबे, रैली में हुआ था हमला | वनइंडिया हिंदी |*News
      photo

      बता दें कि, पश्चिमी जापान के नारा शहर में शिंजो आबे पर एक जनसभा को संबोधित करने दे दौरान जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद वे लहूलुहान होकर मंच पर ही गिर पड़े थो। जब ये हमला हुआ तो शिंजो आबे एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुलिस की तरफ से हमलावर को लेकर जानकारी दी गई है। खबर के अनुसार संदिग्ध हमलावर गोली चलाने के बाद भागा नहीं , वह वहीं खड़ा रहा।

      पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
      पुलिस के मुताबिक, जब पूर्व पीएम शिंजो आबे एक छोटी सी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त हमलावर उनके ठीक उनके पीछे खड़ा था। जब शिंजो ने भाषण शुरू किया उसी वक्त हमलावर ने पूर्व पीएम पर दो गोलियां चला दी। इसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े।

      हमलावर का नाम तेत्सुया यमागमी है
      जब शिंजो आबे को गोली मारी गई उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें सीपीआर देने की भी कोशिश की। इस घटना के तुरंत बाद जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हमलावर का नाम तेत्सुया यमागमी (Tetsuya Yamagami) बताया गया है।

      हमलावर भागा नहीं, वहीं खड़ा रहा
      हमलावर को लेकर बताया गया है कि गोली चलाने के बाद उसने भागने की कोशिश भी नहीं की। शिंजो आबे को गोली मारने के बाद वो वहीं खड़ा रहा। जिसके बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

      पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच
      हमलावर की उम्र करीब 41 साल बताई जा रही है। हालांकि ये अब तक साफ नहीं हो पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। फिलहाल पुलिस लगातार हमलावर से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया। साथ ही पुलिस इस पूरे मामले पर अलग-अलग एंगल बनाकर जांच शरू कर दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+