मॉडल का कारनामा: रेस्टोरेंट से ले उड़ी 20 करोड़ की दारू, पकड़ने के लिए लगानी पड़ी 4 मुल्कों की पुलिस

स्पेन, 22 जुलाई। शराब के नशे में तो लोग बहुत कुछ कर जाते हैं लेकिन शराब के लिए एक मशहूर मॉडल ने जो किया वो तो शायद ही कोई कर पाए। इस मॉडल ने एक रेस्टोरेंट से 20 करोड़ रुपये की शराब चुरा डाली। मॉडल और उसके पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व मेक्सिको ब्यूटी क्वीन रही है मॉडल

पूर्व मेक्सिको ब्यूटी क्वीन रही है मॉडल

इस मॉडल का नॉम है प्रिसिला लारा ग्वेरा है और ये कोई मामूली मॉडल नहीं है। मैडम मेक्सिको की पूर्व ब्यूटी क्वीन रह चुकी हैं। अब इन्हें अपने पार्टनर के साथ एक रेस्टोरेंट से काफी महंगी-महंगी शराब चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने होटल से जो शराब की बोतलें चुराई हैं वह काफी उच्च गुणवत्ता वाली हैं और इसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है।

होटल में इस पहचान बदलकर घुसी थी मॉडल

होटल में इस पहचान बदलकर घुसी थी मॉडल

स्पेनिश पुलिस ने बताया कि 29 साल की मॉडल और रोमानियाई डच पार्टनर कांस्टेंटाइन गेब्रियल दिमित्री ने पिछले साल एक रेस्टोरेंट में घुसकर शराब की चोरी की थी। तब से इन दोनों की तलाश की जा रही थी और पुलिस ने पिछले सप्ताह क्रोएशिया से गिरफ्तार कर लिया। मामला पिछले साल 27 अक्टूबर का है।

पुलिस ने बताया कि उस दिन मॉडल प्रिसिला होटल में जब पहुंची तो उन्होंने विग लगा रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने सनग्लासेज और फेस मास्क भी लगा रखा था।

चोरी के लिए पार्टनर के साथ बनाया प्लान

चोरी के लिए पार्टनर के साथ बनाया प्लान

29 साला मॉडल से जब होटल में पहचान मांगी गई तो उन्होंने एक पासपोर्ट दिया जो कि फर्जी था। होटल चेक इन रिकॉर्ड के मुताबिक इस पासपोर्ट पर उनकी नागरिकता स्विटजरलैंड की थी और उनका नाम मिर्का गुलोबिक लिखा हुआ था।

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने होटल में दो लोगों के लिए डिनर टेबल बुक कराई थी। होटल के मैनेजर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि डिनर टेबल पर दोनों का व्यवहार अजीब था और उन्हें देखकर लग रहा था कि उन्हें इस तरह के डिनर की आदत नहीं है।

मॉडल ने फोन कर बंटाया रिसेप्शन का ध्यान

मॉडल ने फोन कर बंटाया रिसेप्शन का ध्यान

बाद में दोनों ने होटल रूम में जाने से पहले एट्रियो वाइन सेल को देखने की इच्छा जाहिर की जिस पर दोनों को वहां ले जाया गया। इस वाइन सेल को विशेष तौर पर तैयार किया गया है और इसे खास तौर पर इलेक्ट्रॉनिक गेट से तैयार किया गया है। रूम में जाने के बाद प्रिसिला ग्वेरा ने रिसेप्शन पर फोन किया और कुछ खाने के लिए मांगा। दरअसल यह ध्यान बंटाने के लिए किया गया था और इस दौरान दिमित्री ने पहले से रखी गई मास्टर की के जरिए वाइन सेल में घुसकर शराब की बोतलें चुरा लीं।

तौलिए में छिपाकर रखी 45 शराब बोतलें

तौलिए में छिपाकर रखी 45 शराब बोतलें

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने 45 शराब की बोतलें तौलिए में लपेटा और छिपाकर रख लिया। इसके बाद दोनों ने तड़के 5 बजे बिना किसी को खबर दिए चुपके से होटल से फरार हो गए। लेकिन दोनों होटल के सीसीटीवी में बैग के साथ बाहर जाते कैद हो गए। सुबह जब शराब की महंगी बोतलों के चोरी होने की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। इनमें एक 19वीं सदी की बनी दुर्लभ शराब की बोतल भी शामिल थी। 45 बोतलों की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई है।

क्रोएशिया से गिरफ्तार किया गया जोड़ा

क्रोएशिया से गिरफ्तार किया गया जोड़ा

पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद सीसीटीवी की जांच की गई। जांच में पता चला कि ये जोड़ा क्रोएशिया में रह रहा है। हाई प्रोफाइल चोरों को पकड़ने के लिए स्पेन की पुलिस ने डच, रोमानिया और क्रोएशिया की पुलिस से संपर्क किया और सबने मिलकर अभियान चलाया। पिछले सप्ताह क्रोएशिया बॉर्डर को पार करने से पहले ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल दोनों की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+