अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंदी! पूर्व इंजीनियर का दावा, जानें Area 51 का रहस्य
एलियन हॉटस्पॉट एरिया 51 पर काम करने का दावा करने वाले पर्व इंजीनियर यूहाउस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि, अमेरिका ने एलियंस को बंदी बनाया है।
वाशिंगटन, 14 जुलाई : एलियन हॉटस्पॉट एरिया 51 (Aliens Site On Earth area 51) पर काम करने का दावा करने वाले एक पूर्व इंजीनियर का कहना है कि अमेरिका ने एलियंस को बंदी बनाया है। बिल यूहाउस की रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने अमेरिका की खुफिया मिलिट्री साइट पर काम किया था और वास्तव में साइट एरिया 51 पर एलियंस मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 71 साल के इंजीनियर को 'एलियंस विशेषज्ञ' के तौर पर जाना जाता है जो एरिया 51 के बारे में आम लोगों से ज्यादा जानते हैं और वहां पर कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं।

अमेरिका ने एलियन को बनाया बंदी?
रिपोर्ट्स की मानें तो यूहाउस और उनके सभी साथी इंजीनियर एलियन टेक्नोलॉजी की डिसमैंटलिंग पर काम करते थे और सैन्य अधिकारी व बाकी इंजीनियर एलियंस से मिली टेक्नोलॉजी की रिवर्स-इंजीनियरिंग करते थे। डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, एरिया 51 में काम करने वाले पूर्व इंजीनियर ने कहा था कि इसका स्पष्ट कारण है कि लोगों ने साइट पर एलियंस के बारे में नहीं सुना क्योंकि यह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर (former President Eisenhower) से जुड़ा हुआ है।

Alien के बारे में जानते हैं पूर्व इंजीनियर
इंजीनियर यूहाउस ने एरिया 51 को लेकर कई रहस्यमयी बातें साझा की हैं। खबरों की माने तो यूहाउस और अन्य इंजीनियर एलियन टेक्नोलॉजी की डिसमैंटलिंग पर काम करते थे।

एलियंस के लिए एक कोड था...
वहीं अन्य सेना के अधिकारी और कई इंजीनियर ऐसे भी थे जो एलियंस से मिली टेक्नोलॉजी की रिवर्स-इंजीनियरिंग पर काम करते थे। रिपोर्ट बताती है कि, साइट पर एलियंस को ईबीई के तौर पर लोग जानते थे।

क्या रहस्या है Area 51 का ?
यूहाउस अपने बाकी इंजीनियरों की टीम के साथ वहां काम करते थे। खबर के मुताबिक, एलियंस की निगरानी के लिए तीन तरह की कैटेगरी बनाई गई थी, पहला स्मॉल, मिडियम, और टॉल। यूहाउस ने साइट को खुफिया रखे जाने के बारे में भी जानकारी दी है।












Click it and Unblock the Notifications