Tamil Nadu चुनाव में जीतते ही Thalapathy Vijay पर आई बड़ी खबर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'जन नायकन'

Thalapathy Vijay Last Movie Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद थलपति विजय न सिर्फ सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं बल्कि उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भी सुर्खियों में आ गई है।

सियासत में धमाकेदार एंट्री, सीएम रेस में थलपति विजय आगे
साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने वाले थलपति विजय ने बहुत कम समय में ही मजबूत जनाधार बना लिया। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत ने साफ कर दिया कि जनता ने उन्हें नेता के रूप में स्वीकार कर लिया है। अब वह तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

Thalapathy Vijay Last Movie

'जन नायकन' की रिलीज डेट आई सामने

-राजनीति में सक्रिय होने के साथ-साथ थलपति विजय की फिल्मों को लेकर भी फैंस की दीवानगी बरकरार है। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि ये फिल्म आगामी 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

-हालांकि फिल्म 'जन नायकन' के निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन संभावित रिलीज डेट ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है।

सेंसर अड़चन के कारण टली थी फिल्म, कोर्ट तक पहुंचा मामला

दिलचस्प बात ये है कि 'जन नायकन' को पहले 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण इसकी रिलीज अटक गई। मेकर्स ने इस फैसले के खिलाफ कानूनी रास्ता भी अपनाया, जिससे फिल्म लंबे समय तक अटकी रही। अब नई तारीख की चर्चा ने एक बार फिर फिल्म को सुर्खियों में ला दिया है।

थलपति विजय ने एक्टिंग को कहा अलविदा, अब करेंगे जनता की सेवा

-फिल्म 'जन नायकन' के ऐलान के बाद ही थलपति विजय ने एक्टिंग से संन्यास लेने का बड़ा फैसला किया था। उन्होंने साफ कहा था कि अब वह अपना पूरा ध्यान राजनीति और जनता की सेवा पर केंद्रित करना चाहते हैं। ये कदम उनके फैंस के लिए भावुक करने वाला जरूर था लेकिन उनके सियासी सफर की मजबूत शुरुआत भी साबित हुआ।

-जानकारी के अनुसार थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को तमिल के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज करने की तैयारी है, जिससे ये फिल्म बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी। फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट और राजनीतिक पृष्ठभूमि के चलते फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

राजनीति और सिनेमा में थलपति विजय का प्रभाव

तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा, दोनों ही मोर्चों पर थलपति विजय का प्रभाव साफ नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और सियासत में उनका अगला कदम क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+