'आज मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं', Jemimah Rodrigues ने खास शख्स को दी चमचमाती SUV कार गिफ्ट

Jemimah Rodrigues Gifts SUV: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) से टीम को खासी उम्मीदें होंगी। इस टूर्नामेंट में जेमिमा भारतीय टीम के लिए एंकर और गेम-चेंजर की दोहरी भूमिका निभाएंगी। मिडिल ऑर्डर की रीढ़ मानी जाने वाली जेमिमा पारी को संभालने में माहिर हैं। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वह तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखती हैं।

कोच प्रशांत शेट्टी को गिफ्ट की कार (Jemimah Rodrigues Gifts SUV)

महिला टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। इस बीच जेमिमा ने कुछ ऐसा किया है जिसने करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। जेमिमा ने अपने बचपन के कोच प्रशांत शेट्टी को एक नई चमचमाती SUV कार गिफ्ट की है। यह तोहफा उस गुरु के प्रति सम्मान है, जिसने 9 साल की उम्र में एक छोटी बच्ची के हुनर को पहचाना और उसे विश्व स्तर का खिलाड़ी बनाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

Jemimah Rodrigues 1

कोच के साथ पूरे किए 25 साल का साथ

जेमिमा और प्रशांत शेट्टी को साथ में 25 साल पूरे हो चुके हैं। जेमिमा जब 9 साल की थीं, तब उनके पिता इवान उन्हें बांद्रा के एमआईजी (MIG) क्लब ले गए थे। उस समय क्लब में केवल लड़कों के लिए क्रिकेट अकादमी थी। प्रशांत शेट्टी ने जेमिमा की बल्लेबाजी देख उनके टैलेंट को भांप लिया और क्लब प्रशासन से विशेष अनुमति दिलवाई ताकि जेमिमा वहां प्रैक्टिस कर सकें।

जेमिमा की सफलता के पीछे कोच का बड़ा हाथ

प्रशांत शेट्टी याद करते हुए कहते हैं कि मैने क्लब अधिकारियों से कहा था कि इसे अनुमति देने से शायद क्लब का फायदा न हो, लेकिन इस बच्ची का भविष्य संवर जाएगा। हाल ही में 2025 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रनों की यादगार पारी खेलकर जेमिमा ने भारत को जीत दिलाई थी। उस समय प्रशांत शेट्टी काफी भावुक हो गए थे। जेमिमा हमेशा से अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच के मार्गदर्शन को देती आई हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि आज मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं।

कोहली और पंड्या ब्रदर्स की याद हुई ताजा

क्रिकेट जगत में गुरु को कार गिफ्ट करने की यह परंपरा पहले भी देखी गई है। विराट कोहली ने साल 2014 में शिक्षक दिवस पर अपने कोच राजकुमार शर्मा को कार गिफ्ट की थी। हार्दिक और क्रुणाल पंड्या ने भी अपने बचपन के कोच जितेंद्र सिंह को आर्थिक मदद के साथ एक नई कार भेंट की थी। बता दें कि जेमिमा फिलहाल अपनी शानदार फॉर्म में हैं। वे 10 से 16 मई तक बेंगलुरु में बीसीसीआई (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी शिविर का हिस्सा बनेंगी।

इसके बाद वे इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और फिर जून-जुलाई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होंगी। भारतीय फैंस को उम्मीद है कि जेमिमा का यह सकारात्मक आत्मविश्वास वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में मदद करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+