Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल आज, कैसे करें बजंरगबली की पूजा? क्या है मुहूर्त?

Bada Mangal 2026: आज ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है, ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को ये पावन दिन मनाया जाता है, आज विशेष रूप से बजरंगबली की आराधना का दिन है। उत्तर भारत, खासकर लखनऊ में इसकी बड़ी धूम रहती है।

आज का दिन अत्यंत शुभ और मनोकामना पूर्ति के लिए खास माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल पर श्रद्धा और सच्चे मन से हनुमान की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है।

Bada Mangal 2026

बड़ा मंगल पूजा मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:50 बजे से 12:40 बजे तक
  • संध्या पूजा: शाम 6:30 बजे से 8:00 बजे तक

वैसे आज के दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक कभी भी श्रद्धा से पूजा करना शुभ माना जाता है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से संकट, भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह दिन विशेष रूप से शक्ति, साहस और सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, कई लोग इस दिन भंडारा (प्रसाद वितरण) करते हैं, जिसे अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है, तो वहीं व्रत और पूजा करने से शनि दोष और ग्रह बाधाएं कम होती हैं।

बड़ा मंगल पूजा विधि

सुबह स्नान कर लाल या केसरिया वस्त्र पहनें और हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।बूंदी, लड्डू या गुड़-चना का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को भोजन या जल का दान करें। खास बात ये है कि आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से शुभ फल मिलता है।बंदरों को गुड़-चना खिलाना लाभकारी माना जाता है।

वर्ष 2026 के लिए बड़ा मंगल की प्रमुख तिथियां निम्नलिखित हैं.

  • पहला मंगल - 5 मई,
  • दूसरा - 12 मई,
  • तीसरा - 19 मई,
  • चौथा - 26 मई
  • पांचवां- 2 जून
  • छठा- 9 जून
  • सातवां-16 जून
  • आठवां - 23 जून
यह पढ़ें:Hanuman Chalisa: 'बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं', आज जरूर करें हनुमान चालीसा का पाठ, खुल जाएगी किस्मत
यह पढ़ें:Hanuman Chalisa: 'बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं', आज जरूर करें हनुमान चालीसा का पाठ, खुल जाएगी किस्मत
यह पढ़ें: May Vrat Tyohar 2026: ये है मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है बड़ा मंगल? किस दिन एकादशी?
यह पढ़ें: May Vrat Tyohar 2026: ये है मई महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है बड़ा मंगल? किस दिन एकादशी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+