क्या करते हैं Thalapathy Vijay के दोनों बच्चे? बेटे-बेटी ने पिता से अलग चुना ऐसा रास्ता, कितनी बच्चों की उम्र?
Thalapathy Vijay Kids: तमिल सिनेमा और राजनीति, दोनों ही दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों सुर्खियों के केंद्र में हैं। एक तरफ उनकी राजनीतिक सफलता ने उन्हें सत्ता के सबसे बड़े चेहरों में शामिल कर दिया है, तो वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
क्या करते हैं थलपति विजय के दोनों बच्चे?
खासकर थलपति विजय के दोनों बच्चे, जेसन संजय और दिव्या साशा, अब लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बन चुके हैं। ग्लैमर से दूरी बनाकर अपनी-अपनी राह चुनने वाले थलपति विजय के बच्चों की जिंदगी भी अब धीरे-धीरे सामने आ रही है, जो इस कहानी को और दिलचस्प बना देती है।

शादीशुदा जिंदगी में खटपट, कोर्ट तक पहुंचा मामला
थलपति विजय की शादी संगीता सोरनालिंगम से हुई थी लेकिन हाल के दिनों में दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मामला अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा, जो अब अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं।
लाइमलाइट से दूर, फिर भी चर्चा में हैं थलपति विजय के बच्चे
राजनीतिक जीत के बाद फैंस अब थलापति विजय के बच्चों के बारे में जानने को उत्सुक हैं। खास बात ये है कि जेसन और दिव्या दोनों ही अब तक ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए हुए थे लेकिन अब उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है।
फिल्मी परिवार से हैं थलपति विजय
-22 जून 1974 को जन्मे थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनका परिवार लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी है।
-थलपति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने ही विजय को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में मौका दिया था और बाद में फिल्म Naalaiya Theerpu से बतौर हीरो लॉन्च किया था।
बेटे जेसन संजय का डायरेक्शन में कदम
-थलपति विजय के बेटे जेसन संजय की उम्र करीब 25 साल है और उन्होंने अपने सुपरस्टार पिता की तरह कैमरे के सामने आने के बजाय पर्दे के पीछे काम करने का रास्ता चुना है। जानकारी के अनुसार जेसन ने लंदन से स्क्रीन राइटिंग की पढ़ाई की है और टोरंटो फिल्म स्कूल से फिल्म प्रोडक्शन में डिप्लोमा हासिल किया है।
-इन दिनों जेसन संजय अपनी पहली फिल्म 'सिगमा' को डायरेक्ट करने में बिजी हैं। ये एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'सिगमा' साल 2026 में रिलीज हो सकती है।
-हालिया घटनाओं में जेसन संजय का नाम भी चर्चा में रहा है। खासकर जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाम से पिता का सरनेम हटाया और निजी फैसलों को लेकर सुर्खियों में आए।
बेटी दिव्या साशा: ग्लैमर से दूर, स्पोर्ट्स में बना रहीं पहचान
-वहीं थलपति विजय की बेटी दिव्या साशा की उम्र करीब 20 साल है। वह अपने पिता और भाई से अलग रास्ता चुनते हुए पूरी तरह निजी जीवन जीना पसंद करती हैं। करीब 20 साल की दिव्या साशा ने अब तक शोबिज से दूरी बनाए रखी है और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर ध्यान केंद्रित किया है।
-दिव्या साशा एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और अपने स्कूल का कई क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी ये उपलब्धि दिखाती है कि वह अपने तरीके से अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
-सिनेमा और राजनीति के बीच संतुलन साध रहे थलपति विजय के परिवार की ये झलक फैंस के लिए काफी दिलचस्प है। जहां एक ओर जेसन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में हैं, वहीं दिव्या साशा खेल के मैदान में अपना हुनर दिखा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications