विरोध के बावजूद अमेरिका ने पाक को एफ-16 देने पर लगाई आखिरी मोहर

वाशिंगटन। अमेरिका की ओर से पाकिस्‍तान को एडवांस फाइटर जेट एफ-16 देने से जुड़ी एक औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अमेरिका के इस फैसले पर न सिर्फ भारत बल्कि अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्‍यों की ओर से इस फैसले पर आपत्ति जताई गई थी।

us-f16-pakistan-deal

इसके बावजूद राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने इसे मंजूरी दी है। भारत के विरोध पर पेंटागन का कहना था कि भारत को इस डील से परेशान होने की जरूरत नहीं है।

अमेरिका और पाकिस्‍तान की इस डील के साथ ही पाकिस्‍तान को आठ एफ-16 फाइटर जेट्स मिलेंगे। अमेरिका ने शुक्रवार को एक अधिसूचना जारी कर दी है।

इसमें कहा गया है कि फाइटर जेट्स की इस बिक्री से साउथ एशिया में एक स्‍ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में सुधार हो सकेगा।

अमेरिका के मुताबिक यह डील अमेरिका के मकसद और नेशनल सिक्‍योरिटी से जुड़े लक्ष्‍यों को पूरा करने में काफी मददगार साबित हो सकेगी।

पाक और अमेरिका के बीच आठ एफ-16 की इस डील की कीमत 70 करोड़ डॉलर बताई जा रही है।

इस डील पर अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल का कहना था कि पाकिस्तान की आतंकवाद से लड़ने में मदद करने के लिए इस तरह डील कोई समझदारी भरा फैसला नही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+