एशिया में पहली बार, एक विवाह ऐसा भी

ताइवान की सबसे बड़ी अदालत ने समलैंगिकों की शादी के पक्ष में फैसला सुनाया है.

ताइवान
AFP
ताइवान

ताइवान की सबसे बड़ी अदालत ने समलैंगिकों की शादी के पक्ष में फैसला सुनाया है.

इसके साथ ही एशिया में कहीं पर समलैंगिकों को शादी की मंजूरी देने का ये पहला मामला है. ताइवान के मौजूदा कानून केवल औरत और मर्द की शादी की इजाजत देते हैं.

लेकिन कोर्ट में इनकी संवैधानिकता को चुनौती दी गई थी जिस पर ये फैसला आया है.

देश में एलजीबीटी समुदाय पर कानूनी कार्रवाई के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को ये अहम फैसला सुनाया गया है.

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि एक ही लिंग के लोगों की शादी पर मौजूदा प्रतिबंध संविधान के खिलाफ है.

भारतीय मूल का समलैंगिक बन सकता है आयरलैंड का पीएम

जब एक ट्रांसजेंडर मां बने तो क्या होता है?

फैसले के बाद संसद को नए कानून के लिए रास्ता बनाना होगा. लेकिन अभी यह तय नहीं है कि संसद इस मामले में कहां तक जाएगी.

ताइवान के समलैंगिक समुदाय को उम्मीद है कि देश की विधायिका शादी के मौजूदा कानून में बदलाव लाकर ऐसा कर सकती है.

अगर ऐसा किया जाता है तो समलैंगिक जोड़ों को भी अन्य जोड़ों की तरह गोद लेने, संपत्ति और दूसरे मामलों में समान अधिकार हासिल होंगे.

जहां सेक्स से होता है समलैंगिकों का इलाज

समलैंगिक होने को ग़लत क्यों माना जाता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+