Trump Photo On Dollar: ट्रंप पहले जिंदा शख्स जो छपेंगे डॉलर पर! किस नोट पर होगी फोटो? क्या कहता कानून?
Trump Photo On Dollar: कोई शख्स खुद को लेकर कितना मुतमइन हो सकता है इस बानगी अमेरिका देखने जा रहा है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिकी नोट पर अपनी फोटो छपवाने जा रहे हैं। इससे पहले कितने राष्ट्रपति ऐसा कर चुके हैं, इसकी वजह क्या है, अमेरिकी कानून क्या कहता है, कितने डॉलर के नोट पर छपेगी फोटो और छपवाने की पीछे की वजह क्या है? जानेंगे सब इस खबर में।
व्हाइट हाउस ने क्या दी जानकारी?
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट (Scott Bessent) ने गुरुवार को व्हाइट हाउस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रेजरी विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की तस्वीर वाले प्रस्तावित 250 डॉलर के नोट ($250 Bill) के प्रोटोटाइप डिज़ाइन तैयार किए हैं। हालांकि, अभी यह सिर्फ एक प्रस्ताव है क्योंकि अमेरिका के मौजूदा संघीय कानून (Federal Law) के मुताबिक किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर अमेरिकी करेंसी पर नहीं लगाई जा सकती।

क्या कहता है अमेरिकी कानून?
स्कॉट बेसेन्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ट्रेजरी सचिव के तौर पर अमेरिकी मुद्रा को लेकर उनके सामने दो मुख्य नियम हैं। उन्होंने कहा-
"कोई भी जीवित व्यक्ति अमेरिकी मुद्रा पर नहीं हो सकता और हर नोट पर 'In God We Trust' लिखा होना जरूरी है।"बेसेन्ट ने बताया कि पहले नियम को बदलने के लिए प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) और सीनेट (Senate) में नया कानून प्रस्तावित किया गया है। अगर यह कानून पास हो जाता है, तो डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर 250 डॉलर के नोट पर दिखाई जा सकती है।
1866 का कानून बना सबसे बड़ा रोड़ा
ट्रेजरी सचिव ने साफ कहा कि 1866 से लागू फेडरल कानून अब भी जीवित व्यक्तियों को अमेरिकी मुद्रा पर दिखाने से रोकता है। इसके बावजूद उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेजरी विभाग को पहले से तैयारी करनी पड़ी। बेसेन्ट ने कहा-
"हमें तैयार रहने के लिए बिल डिज़ाइन करने पड़े हैं... अब सब कुछ कैपिटल हिल पर निर्भर करता है।"बताया गया कि इस प्रस्तावित नोट का डिज़ाइन ब्रिटेन के शाही चित्रकार इयान अलेक्जेंडर (Ian Alexander) ने तैयार किया है।
बढ़ती महंगाई के बीच स्मारक नोट पर सवाल
अमेरिका में इस समय लोग बढ़ती महंगाई और जीवन-यापन की लागत (Cost of Living) से परेशान हैं। ऐसे माहौल में ट्रंप की तस्वीर वाला स्मारक नोट बनाने के प्रस्ताव पर सवाल भी उठ रहे हैं।लेकिन स्कॉट बेसेन्ट ने इसका बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति की तस्वीर वाला नोट जारी करना अनुचित नहीं है।
डेमोक्रेट्स ने किया विरोध
ट्रंप के नाम वाले 250 डॉलर के नोट के प्रस्ताव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी ने तुरंत विरोध शुरू कर दिया। प्रतिनिधि सभा के अल्पसंख्यक नेता हकीम जेफ़रीज़ (Hakeem Jeffries) ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा-
"4 जुलाई अमेरिकी यात्रा का प्रतीक है, किसी स्वयंभू राजा का नहीं।"उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई।
फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष पर जताया भरोसा
करंसी विवाद के अलावा स्कॉट बेसेन्ट ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था और फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह उनकी नव-नियुक्त फेडरल रिजर्व अध्यक्ष केविन वार्श (Kevin Warsh) के साथ पहली औपचारिक बैठक हुई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पिछले कुछ समय से प्रशासन और केंद्रीय बैंक के बीच तनाव की खबरें सामने आती रही थीं।
"फेड में अब नया दौर शुरू"
बेसेन्ट ने केविन वार्श के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उनके फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा-
"अब हमारे पास वार्श के नेतृत्व वाला फेड है। फेड में एक नया दिन शुरू हुआ है। मुझे विश्वास है कि वे महंगाई और आर्थिक विकास के बीच सही संतुलन बनाएंगे।"। Haryana BJP President: कितनी पढ़ी-लिखीं हरियाणा BJP की नई अध्यक्ष अर्चना गुप्ता? किस बात का मिला इनाम?"America First" नीति पर देंगे बड़ा भाषण
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय हुई जब स्कॉट बेसेन्ट कैलिफोर्निया में आयोजित रीगन नेशनल इकोनॉमिक फोरम (Reagan National Economic Forum) में भाषण देने जाने वाले थे। बताया गया कि वहां वे ट्रंप प्रशासन की "America First" आर्थिक सुरक्षा नीति को विस्तार से समझाएंगे और अमेरिका की भविष्य की आर्थिक रणनीति पर अपनी बात रखेंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications