Patna Weather: पटना में झमाझम बारिश से बदला मौसम, बिहार के 15 जिलों में आंधी-ओलों का रेड अलर्ट

Patna Weather Update: बिहार में भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए आज सुबह-सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा लगातार जारी किए जा रहे अलर्ट के बीच शुक्रवार की सुबह राजधानी पटना और उसे सटे अलग-अलग इलाकों में कुदरत ने ऐसी करवट बदली कि दिन में ही काली घटा छा गई।

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी की थी कि अगले कुछ घंटों में पटना सहित कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश हो सकती है और सुबह होते-होते यह पूर्वानुमान बिल्कुल सही साबित हुआ। सुबह करीब 7:30 बजे से ही आसमान में बादल घिरने लगे और देखते ही देखते मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया।

Patna Weather

पटना में तेज रफ्तार ठंडी हवाओं और झमाझम बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी को पूरी तरह से छूमंतर कर दिया, जिससे लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। आइए जानतें हैं मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के अन्य जिलों के लिए क्या नई चेतावनी जारी की है?

इन जिलों में 'रेड' और 'ऑरेंज' अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र, अनिसाबाद (पटना) द्वारा जारी ताजा तात्कालिक मौसम चेतावनी (Nowcast Weather Warning) के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले कुछ घंटों तक वज्रपात (बिजली गिरने), मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

भोजपुर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरनगर, नालंदा, पटना, सारण और सीवान। इन 8 जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि (Hailstorm) के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बारिश की प्रबल संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बेगुसराय, दरभंगा, नवादा, समस्तीपुर और शेखपुरा के लिए भारी चेतावनी जारी करते हुए 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट दिया है। जमुई और लखीसराय के शत-प्रतिशत प्रखंडों (जैसे जमुई के सभी 10 और लखीसराय के सभी 7 प्रखंड) में अगले दो से तीन घंटों के भीतर तीव्र दर्जे की मेघ गर्जन और भारी बारिश की संभावना है।

Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?

किसानों के लिए विशेष गाइडलाइंस

अचानक आए इस आंधी-तूफान को देखते हुए मौसम विभाग ने आम जनता और विशेषकर ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी की हैं. विभाग ने अपील की है कि जब तक मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाता, तब तक लोग अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें।

खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, बड़े पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्ची-पुरानी दीवारों से पूरी तरह दूर रहें और शीघ्र ही किसी पक्के मकान की शरण लें. किसानों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे खेतों में काम करने न जाएं और आकाशीय बिजली (वज्रपात) के खतरे को देखते हुए मौसम के साफ होने की प्रतीक्षा करें।

UP Weather: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 100KM की रफ्तार से आएगी आंधी
UP Weather: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट! 100KM की रफ्तार से आएगी आंधी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+