Punjab Civic Poll Results 2026: पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा बरकरार, किस वार्ड में किसने मारी बाजी? अपडेट

Punjab Civic Poll Results 2026 Counting: पंजाब में नगर निकाय चुनाव 2026 के नतीजों को लेकर आज राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। राज्य के 102 नगर निकायों के लिए डाले गए वोटों की गिनती गुरुवार, 29 मई की सुबह 8 बजे से शुरू हो गई।

इन चुनावों को अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। खासतौर पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए यह चुनाव एक बड़े राजनीतिक टेस्ट के रूप में देखा जा रहा है। AAP इस चुनाव में दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाई हुई है।

punjab-civic-poll-results-2026-counting

Punjab Civic Poll Results 2026: पंजाब में आम आदमी पार्टी का क्लिन स्वीप

पंजाब निकाय चुनाव 2026 के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्यभर में अपनी मजबूत पकड़ का संकेत दिया है। खासतौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में पार्टी ने जबरदस्त बढ़त हासिल की है। धूरी, सुनाम, भवानीगढ़ और लोंगोवाल जैसे प्रमुख नगर निकायों में AAP ने विपक्षी दलों को पीछे छोड़ते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

अब तक का अपडेटेड आंकड़ा:

  • AAP - 670 सीटें
  • कांग्रेस - 275 सीटें
  • SAD - 203 सीटें
  • BJP - 1142 जमानत जब्त

इन नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि पंजाब की शहरी राजनीति में आम आदमी पार्टी ने मजबूत पकड़ बना ली है।

नांगल नगर परिषद से AAP को मिला पहला नगर पार्षद

पंजाब निकाय चुनाव 2026 के बीच नांगल नगर परिषद से आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नांगल को AAP का पहला नगर पार्षद (MC) मिल गया है। वार्ड नंबर 3 से पार्टी उम्मीदवार मनजोत राणा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

मनजोत राणा की जीत को नांगल में आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार के तौर पर देखा जा रहा है। चुनावी मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए वार्ड नंबर 3 पर कब्जा जमाया।

संगरूर में AAP की बड़ी बढ़त

संगरूर जिले की चार प्रमुख नगरपालिकाओं-सुनाम, धूरी, भवानीगढ़ और लोंगोवाल में AAP ने कुल 74 सीटों में से 55 सीटों पर जीत या बढ़त दर्ज की है। यह आंकड़ा बाकी सभी दलों के संयुक्त प्रदर्शन से भी दोगुना से ज्यादा है। इन नगर निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने धूरी, लोंगोवाल और सुनाम से कुल 9 सीटें हासिल कीं।

भवानीगढ़ में कांग्रेस ने दी टक्कर

कांग्रेस पार्टी इन चार निकायों में तीसरे स्थान पर रही। पार्टी को कुल 7 सीटें मिलीं और ये सभी सीटें भवानीगढ़ में आईं। भवानीगढ़ में कांग्रेस और AAP के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, जहां दोनों दलों ने बराबरी की टक्कर दी। हालांकि कुल मिलाकर AAP जिले में स्पष्ट बढ़त बनाए रखने में सफल रही।

SAD और BJP का कमजोर प्रदर्शन

शिरोमणि अकाली दल (SAD) को पूरे संगरूर जिले में केवल 2 सीटों से संतोष करना पड़ा। इनमें एक सीट लोंगोवाल और एक सीट भवानीगढ़ से मिली। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। पार्टी केवल सुनाम में एक सीट जीत सकी।

सीएम मान के विधानसभा क्षेत्र में AAP ने 19 सीटें जीतीं,

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र धूरी में आम आदमी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप कर दिया। धूरी नगर परिषद की 21 सीटों में से जिनमें 5 उम्मीदवार निर्विरोध विजेता घोषित हुए। बाकी 2 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। धूरी में इस एकतरफा जीत को भगवंत मान की व्यक्तिगत लोकप्रियता और AAP के संगठनात्मक नेटवर्क की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फाजिल्का जिले के जलालाबाद क्षेत्र स्थित अरनीवाला नगर पंचायत में भी AAP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया। पार्टी ने यहां 6 वार्डों में जीत दर्ज की। अब तक सामने आए राज्यव्यापी आंकड़ों के अनुसार पंजाब निकाय चुनाव में AAP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Punjab Municipal Election 2026: निकाय चुनाव में वोटिंग को लेकर केजरीवाल की अपील, बोले- 'आपका वोट असली ताकत'
Punjab Municipal Election 2026: निकाय चुनाव में वोटिंग को लेकर केजरीवाल की अपील, बोले- 'आपका वोट असली ताकत'

102 नगर निकायों में हुआ था मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंजाब में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत समेत कुल 102 निकायों में चुनाव कराए गए थे। इन चुनावों में कुल 1,897 वार्डों के लिए मतदान हुआ, जबकि पूरे राज्य में 3,833 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

पंजाब में इस बार कुल 63.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, करीब 22,38,241 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विधानसभा चुनाव से पहले 'सेमीफाइनल'

इन निकाय चुनावों को पंजाब की राजनीति का "सेमीफाइनल" माना जा रहा है। अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में यह चुनाव सभी प्रमुख दलों के लिए जनता का मूड समझने का मौका हैं। AAP इन नतीजों के जरिए यह संदेश देना चाहती है कि पंजाब में उसकी लोकप्रियता बरकरार है।

कांग्रेस अपने संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में है। शिरोमणि अकाली दल ग्रामीण और पारंपरिक वोट बैंक को मजबूत करने में जुटा है। वहीं BJP पंजाब में अपना आधार बढ़ाने की चुनौती से जूझ रही है। फिलहाल शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है, लेकिन जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होती जाएगी।

Punjab BJP New Chief: कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों? कांग्रेस के दिग्गज से कैसे बने भाजपा का नया 'मालवा चेहरा’
Punjab BJP New Chief: कौन हैं केवल सिंह ढिल्लों? कांग्रेस के दिग्गज से कैसे बने भाजपा का नया 'मालवा चेहरा’
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+