Unwanted Record: फॉर्म की मार या खराब किस्मत? स्मृति मंधाना ने करियर में पहली बार झेला यह अनचाहा दाग

Smriti Mandhana Unwanted Record: चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड पर गुरुवार को भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच चार मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय (WT20I) सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। इस मैच में नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रही स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के नाम एक बेहद अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। मंधाना मैच की पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं।

मंधाना के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड (Smriti Mandhana Unwanted Record)

इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में मैच की पहली गेंद (गोल्डन डक) पर आउट होने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं। मैच में भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरीं 29 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति मंधाना से टीम को एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि, इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने पारी की पहली ही गेंद पर उन्हें झांसे में ले लिया। मंधाना के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए गेंद हवा में गई, जिसे चार्ली डीन ने बिना कोई गलती किए लपक लिया। मंधाना के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह छठा 'डक' (शून्य पर आउट होना) था।

Smriti Mandhana 1

भारतीय महिला टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक डक का रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना भले ही भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, लेकिन शून्य पर आउट होने के मामले में भी वह अब एक खास लिस्ट में शामिल हो गई हैं। भारतीय महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड फिलहाल शेफाली वर्मा के नाम है। शेफाली वर्मा 7 बार बिना खाता खोले आउट हो चुकी है। वहीं स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा 6 बार शून्य पर आउट हुईं हैं।

नियमित कप्तान हरमनप्रीत को क्यों मिला आराम?

इस मुकाबले में भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला टॉस के समय सामने आया, जब हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना टॉस के लिए मैदान पर उतरीं। मंधाना ने टॉस के दौरान स्पष्ट किया कि हरमनप्रीत की फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है, बल्कि उन्हें केवल इस मैच के लिए आराम दिया गया है।

मंधाना ने क्या कहा?

मंधाना ने कहा कि वह आज आराम कर रही हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। वह अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगी।" इसके तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने भी पुष्टि की कि हरमनप्रीत को पहले टी20 के लिए विश्राम दिया गया है और उनकी अनुपस्थिति में मंधाना टीम की अगुवाई कर रही हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए नियमित कप्तान की वापसी तय मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+