Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, शुक्र संग बनेगा सरस्वती योग, मेष समेत इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से आज का दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं क्योंकि बुद्धि, वाणी, तर्क और व्यापार के कारक ग्रह बुध का मिथुन राशि में गोचर हैं, जहां पहले से गुरु और शुक्र मौजूद हैं, ग्रहों का ये परिवर्तन बहुत बड़ा बदलाव ला रहा है।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने वनइंडियाहिंदी से बात करते हुए कहा कि 'बुध 22 जून 2026 तक मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। बुध मिथुन के स्वामी ग्रह हैं, जो कि बड़ा चेंज लेकर आ रहे हैं क्योंकि यहां पहले से शुक्र और गुरु मौजूद हैं, जिनके साथ मिलकर ये सरस्वती योग बनाएंगे।'

Budh Gochar 2026

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शुक्र को सुख-सौंदर्य और बुध को बुद्धिमत्ता का कारक माना जाता है। जब ये तीनों ग्रह एक साथ शुभ स्थिति में आते हैं तो सरस्वती योग बनता है। यह योग व्यक्ति की वाणी को प्रभावशाली बनाता है और शिक्षा, लेखन, मीडिया, व्यापार, कला और संचार के क्षेत्र में सफलता दिलाता है। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, लेखकों, मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना रहती है।'

करियर, आय, रिश्तों को प्रभावित करेगा बुध का गोचर

'तो वहीं बुध के इस गोचर का सीधा प्रभाव व्यक्ति के करियर, आय, रिश्तों और निर्णय लेने की क्षमता पर देखने को मिलेगा लेकिन पांच राशियों मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला के लिए ये बहुत बड़ा परिवर्तन लेकर आ रहा है, इन राशियों का अच्छा वक्त शुरू होगा और इन्हें प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही फ्रंट में बड़ी सफलता मिलेगी।'

मेष राशि के आएंगे सुखद दिन

इस दौरान आप अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे और अपने लक्ष्यों को तेज़ी से हासिल करने में सफल रहेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे और उनका सहयोग भी मिलेगा। संचार, बिक्री, मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी साबित होगा।

वृषभ राशि को होगा धनलाभ

सरस्वती योग वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के नए रास्ते खोल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि को बढ़ेगा मान-सम्मान

यह योग करियर में शानदार अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मित्रों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

कन्या राशि को मिलेगी कार्यों में सफलता

बुध आपकी राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। नौकरी में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि के होगी भाग्य में वृद्धि

तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य में वृद्धि कराने वाला साबित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

क्या करें और क्या न करें?

दयानंद शास्त्री ने कहा कि 'बुध को खुश करने के लिए हर बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना चाहिए, इस दिन भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा करने से लाभ मिलेगा। किसी का अपमान करने और कटु वचन बोलने से बचें। तामसिंक भोजन और कलह से दूर रहने का प्रयास करें।'

यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
यह पढ़ें:June Vrat Tyohar 2026: जून में आ रहे हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, किस दिन एकादशी? कब है वट पूर्णिमा व्रत?
यह पढ़ें:Jyeshtha Adhik Maas Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
यह पढ़ें:Jyeshtha Adhik Maas Purnima 2026: 30 या 31 मई, कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+