अंतरिक्ष की दुनिया में वैज्ञानिकों ने लगाई छलांग, पहली बार खोजा आकाशगंगा के बाहर ग्रहों का झुंड

नई दिल्ली। नासा वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की दुनिया में बड़ी छलांग लगाते हुए पहली बार हमारी आकाशगंगा के बाहर ग्रहों को खोज निकाला है। ये ग्रह हमारी धरती से 3.8 अब प्रकाशवर्ष दूर है। नासा की अंतरिक्ष में स्थित X-ray laboratory से मिली जानकारियों के आधार पर अमेरिका की ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शिन्यू दाई ने इन ग्रहों का खोज किया।

अल्बर्ट आइंस्टीन की थ्योरी आई काम

अल्बर्ट आइंस्टीन की थ्योरी आई काम

प्रोफेसर और वैज्ञानिक शिन्यू दाई ने बताया कि अभी तक कोई ऐसा टेलीस्कोप विकसित नहीं हुआ है जिसकी मदद से इतनी दूर स्थित ग्रहों को ढूंढ़ा जा सके। इसलिए इन ग्रहों को अल्बर्ट आइंस्टीन के थ्योरी ऑफ रिललेटिवटी के आधार पर खोजा गया। शिन्यू दाई ने बताया कि इन ग्रहों का आकार हमारे सौर मंडल के वृहस्पति ग्रह जैसा है।

2000 ग्रहों का हो सकता है समूह

2000 ग्रहों का हो सकता है समूह

शिन्यू दाई ने बताया कि आकाश गंगा के बाहर जो ग्रह मिला है उसके सौर मंडल में 2000 ग्रहों का समूह हो सकता है। ये ग्रह हमारी धरती से 3.8 अरब प्रकाश वर्ष है मतलब कि जिस रफ्तार से प्रकाश जाता है यदि हम उस रफ्तार से जाए तो इस ग्रह पर पहुंचने पर हमें 3.8 अरब साल लगेंगे।

हमारे सौर मंडल के बाहर मिले 3500 ग्रह

हमारे सौर मंडल के बाहर मिले 3500 ग्रह

बता दें कि अभी तक हमारे सौर मंडल के बाहर करीब 3500 ग्रहों की खोजी जा चुकी हैं। लेकिन ये पहला मौका है जब हमारे आकाशगंगा से बाहर किसी ग्रह को खोजा गया है। प्रोफसर शिन्यू दाई ने बताया कि वे इस खोज को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है कि अंतरिक्ष की कुछ और परतें हमारे सामने खुलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+