'टैलेंट नहीं, खूबसूरती की वजह से टीम में हो', कमेंट पर महिला फुटबॉलर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

महिला फुटबॉलर ने उस शख्स को करारा जवाब दिया, जो उनके टैलेंट पर सवाल उठा रहा था...

लंदन: सोशल मीडिया पर अक्सर ही महिलाओं को ट्रॉलिंग का शिकार होना पड़ता है। कभी कपड़ों को लेकर, कभी अपने साइज को लेकर, कभी तस्वीरों पर...तो कभी किसी और वजह से। कई बार महिलाएं कमेंट्स को अनदेखा कर देती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ यूजर्स इस तरह के भद्दे कमेंट करते हैं कि उन्हें जवाब देना जरूरी हो जाता है। कुछ ऐसा ही किया दिग्गज फुटबॉलर गैब्रिएला हॉवेल ने। दरअसल एक यूजर उनकी फोटो पर कमेंट कर गैब्रिएला हॉवेल को ये बता रहा था कि उन्हें फुटबॉल टीम में जगह उनके टैलेंट की वजह से नहीं, बल्कि खूबसूरत चेहरे की वजह से मिली है।

'महिला फुटबॉल के साथ यही समस्या है'

'महिला फुटबॉल के साथ यही समस्या है'

हाल ही में न्यूज वेबसाइट 'मिरर' को दिए एक इंटरव्यू के मुताबिक, सटन यूनाइटेड फुटबॉल क्लब से खेलने वालीं फुटबॉलर गैब्रिएला हॉवेल ने बताया कि उन्हें अक्सर ही सोशल मीडिया पर कई तरह के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा है। गैब्रिएला ने कहा, 'एक शख्स ने तो अपने कमेंट में लिखा- महिला फुटबॉल के साथ यही समस्या है, मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को उनके टैलेंट के बजाय खूबसूरत लुक के आधार पर चुना जाता है।' हालांकि इस कमेंट पर गैब्रिएला ने भी तगड़ा जवाब दिया।

'आप फुटबॉल भी खेलिए, हाई हील्स भी पहनिए'

'आप फुटबॉल भी खेलिए, हाई हील्स भी पहनिए'

इस शख्स के कमेंट पर जवाब देते हुए गैब्रिएला हॉवेल ने लिखा, 'आप अगर चाहें तो दोनों हो सकते हैं, आप फुटबॉल भी खेल सकते हैं और हाई हील्स पहनकर भी रह सकते हैं।' गैब्रिएला ने बताया, 'लोग ऐसे कमेंट करके यही बताना चाहते हैं कि कोई महिला खेल में हिस्सा नहीं ले सकती। ये लोग कहते हैं कि फुटबॉल खेलते हुए मेरी तस्वीरों को देखकर वो बेकाबू हो जाते हैं और अगर उन पोस्ट में मैं अपने क्लब को टैग करती हूं तो ये बहुत शर्मिंदगी भरा है।'

'इन लोगों के कमेंट्स डिलीट नहीं करती, बल्कि'

'इन लोगों के कमेंट्स डिलीट नहीं करती, बल्कि'

22 वर्षीय इस फुटबॉलर ने बताया कि इसके बावजूद वो इन लोगों के कमेंट्स डिलीट नहीं करती। गैब्रिएला हॉवेल ने कहा, 'मैंने कभी इन लोगों के ऐसे भद्दे और नफरत भरे कमेंट्स को डिलीट नहीं किया। मैं उनके कमेंट्स को अपने प्रोफाइल पर वैसे ही रहने देती हूं। युवा लड़कियां अक्सर ट्रोल्स को बर्दाश्त कर लेती हैं लेकिन वो इसके नुकसान नहीं देखतीं। इसीलिए मैं लोगों को जागरूक करना चाहती हूं।'

'तैयार रहना होगा, इन लोगों को जवाब देने के लिए'

'तैयार रहना होगा, इन लोगों को जवाब देने के लिए'

गैब्रिएला हॉवेल ने आगे कहा, 'आपको सभी पसंद करें, ऐसा नहीं हो सकता। मैं जब ऐसे लोगों के नफरत भरे कमेंट्स देखती हूं, तो खुद को भी यही बात बताती हूं। हमें तैयार रहना होगा, इन लोगों को जवाब देने के लिए।' आपको बता दें कि गैब्रिएला हॉवेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब एक लाख 65 हजार फॉलोवर्स हैं।

ये भी पढ़ें- 'बुढ़ापा तो पुरानी शराब की तरह...', अफसर की गोद में डांस करने वाली पुलिसकर्मी ने अब लिखी ये पोस्ट
8 साल की उम्र से फुटबॉल खेल रही हैं गैब्रिएला

8 साल की उम्र से फुटबॉल खेल रही हैं गैब्रिएला

टिकटॉक पर भी गैब्रिएला की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है और उनके कई वीडियो पर 10 लाख के पार व्यूज हैं। गैब्रिएला हॉवेल आठ साल की उम्र से ही फुटबॉल खेल रही हैं और सटन यूनाइटेड फुटबॉल क्लब में मिडफील्डर हैं। हालांकि उन्होंने अपना फुटबॉल करियर क्रिस्टल पैलेस क्लब से शुरू किया था और इसके बाद कारशाल्टन क्लब ज्वॉइन किया। फिलहाल वो सटन यूनाइटेड से फुटबॉल खेलती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+