'बुढ़ापा तो पुरानी शराब की तरह...', अफसर की गोद में डांस करने वाली पुलिसकर्मी ने अब लिखी ये पोस्ट
अपने अफसर की गोद में बैठकर डांस करने वाली महिला पुलिसकर्मी ने इंस्टाग्राम पर एक नई पोस्ट शेयर की है।
न्यूयॉर्क: पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी अपने ही विभाग के ऑफिसर के सामने लैप डांस कर रही थी। दरअसल, ये मौका था क्रिसमस पार्टी का, जिसमें पुलिस विभाग के कई अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। इसी दौरान वेरा मेकुली नाम की महिला पुलिसकर्मी ने अपने लेफ्टिनेंट की गोद में बैठकर डांस करना शुरू कर दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हंगामा मच गया और पुलिस विभाग ने महिला पुलिसकर्मी और लेफ्टिनेंट का ट्रांसफर कर दिया। अब उसी महिला पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लिखी है, जिसे लेकर बवाल मच गया है।

महिला पुलिसकर्मी ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में तैनात रहीं वेरा मेकुली नाम की इस महिला पुलिसकर्मी ने अपने 27वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। सफेद रंग की ड्रेस पहने और हाथ में गुलाब का फूल लिए वेरा मेकुली ने अपने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'बुढ़ापा तो पुरानी शराब की तरह होता है...मुझे जन्मदिन मुबारक हो...।' वेरा मेकुली की इस पोस्ट पर जहां उनके दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ लोगों ने उनके इस कमेंट को लेकर आपत्ति भी जताई।

उम्र की तुलना शराब से करने पर भड़के कुछ यूजर्स
इंस्टाग्राम पर वेरा मेकुली के करीब 11 हजार फॉलोवर्स हैं। इनमें से ज्यादातर ने उन्हें जन्मदिन के मौके पर बधाई दी। हालांकि कुछ यूजर्स ने उम्र की तुलना शराब से करने पर आपत्ति भी जताई। एक यूजर ने वेरा मेकुली की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'फिलहाल तो आपसे ज्यादा परफेक्ट कुछ भी नहीं है...हैप्पी बर्थडे।' वहीं, एक और यूजर ने उनकी इस पोस्ट पर लिखा, 'वाकई ये शानदार बर्थडे है...उम्मीद करता हूं कि आपका आज का दिन सबसे ज्यादा खूबसूरत हो।' वेरा मेकुली के कुछ फ्रेंड्स ने हैप्पी बर्थडे सेक्सी और हैप्पी बर्थडे गॉर्जियस लिखकर भी उन्हें बर्थडे विश किया।

'घर छोड़ते हुए काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही है'
हालांकि वेरा मेकुली ने इंस्टाग्राम पर अपने बायो में पुलिस विभाग का जिक्र नहीं किया है और वहां पर केवल 'कार्स, मॉडलिंग, फिटनेस' लिखा है। फिलहाल वो पुलिस विभाग में हैं या उन्होंने नौकरी छोड़ दी है, इस बारे में कोई अपडेट नहीं मिल पाया है। आपको बता दें कि लैप डांस का अपना वीडियो वायरल होने और फिर अपना ट्रांसफर होने के बाद वेरा मेकुली ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रोते हुए बताया था कि उन्हें अपना घर छोड़ते हुए काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही है।

'अगर मैं पुरुष होती, तो इतना बवाल ना मचता'
सोशल मीडिया पर जारी अपने इस इमोशनल वीडियो में वेरा मेकुली ने उस पुलिस अधिकारी की पत्नी से भी माफी मांगी, जिसकी गोद में बैठकर उन्होंने डांस किया था। हालांकि वेरा मेकुली ने कहा कि उनके महिला होने की वजह से इस मामले को इतना बड़ा बनाया जा रहा है, अगर वो महिला होने के बजाय एक पुरुष होती, तो उनके इस डांस पर कोई हंगामा नहीं मचता।
ये भी पढ़ें- 'आलिया-रणबीर भी देखकर शर्मा जाएं...' कॉन्डम कंपनी ने दोनों के लिए शेयर की ऐसी पोस्ट
क्लब से मिला नौकरी का ऑफर
गौरतलब है कि इस घटना के बाद जहां पुलिस विभाग ने वेरा मेकुली का ट्रांसफर कर दिया था, वहीं उनके डांस वीडियो को देखने के बाद एक क्लब ने उन्हें नौकरी का ऑफर भी दिया था। बिली डींस शोटाइम कैफे नाम के इस क्लब के मालिक ने कहा, 'इस युवा महिला के पास असली टैलेंट है और उसकी सही जगह ये क्लब होगी। हमारा क्लब सुरक्षा प्रदान करने के मामले में भी सबसे आगे है।'
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications