36 घंटे बाद भी ओमानी को-पायलट की पहचान क्यों छिपाई? कॉकपिट में खूनी हमले के पीछे की सबसे बड़ी सनसनीखेज थ्योरी!

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हवा के बीच एक खौफनाक वारदात हुई। ओमानी मूल के को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला कर विमान हाईजैक करने की कोशिश की। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमले के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। करीब 36 घंटे बाद भी आरोपी ओमानी को-पायलट की सार्वजनिक पहचान सामने नहीं आई है। उसका नाम, हमले का असली मकसद और कॉकपिट में इस्तेमाल हथियार को लेकर जांच जारी है।

इतना जरूर सामने आया है कि सऊदी अरब में शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को यूएई भेज दिया गया है। अब यूएई की एजेंसियां यह जांच रही हैं कि यह हमला आतंकवाद से जुड़ा था, पहले से इसकी तैयारी थी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Flydubai FZ1073 Smit Machchhar Omani co-pilot

कॉकपिट में ऐसा क्या हुआ कि विमान हजारों फीट नीचे आ गया?

फ्लाईदुबई की FZ1073 उड़ान 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव के लिए निकली थी। विमान में 174 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर हमला कर दिया। इसके बाद विमान अचानक तेजी से नीचे आने लगा। फ्लाइट ट्रैकिंग आंकड़ों के मुताबिक विमान ने 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई खो दी। इसके बाद आपातकालीन संकेत भी भेजे गए।

मामला तब और गंभीर हो गया जब 7500 कोड प्रसारित हुआ। विमानन में यह कोड हाईजैक या गैरकानूनी हस्तक्षेप की स्थिति का संकेत देता है। घायल होने के बावजूद कैप्टन मछार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे। यात्रियों और क्रू मेंबर ने अंदर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक में सुरक्षित उतारा गया।

ओमानी पायलट का नाम अब तक सामने क्यों नहीं आया?

इजराइली अधिकारियों ने आरोपी को ओमान का नागरिक बताया है, लेकिन उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। सऊदी अधिकारियों ने घटना के बाद उससे पूछताछ की। 01 अक्टूबर को उसे सुरक्षा दल के साथ यूएई भेज दिया गया। अब जांच का बड़ा हिस्सा वहीं आगे बढ़ रहा है।

एक अहम सवाल यह भी है कि कॉकपिट में हमला करने के लिए इस्तेमाल की गई वस्तु वहां पहुंची कैसे। अधिकारियों ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह कोई आपातकालीन उपकरण था या दूसरी तरह का हथियार। सुरक्षा जांच में कोई चूक हुई या नहीं, यह भी जांच के दायरे में है।

नेतन्याहू का दावा- को-पायलट का हुआ था ब्रेनवॉश

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि को-पायलट का कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा की ओर ब्रेनवॉश हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि वह आत्मघाती मानसिकता वाला लग रहा था और विमान को गिराने की कोशिश कर सकता था।

बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में कहा,

"हमें पता है कि उसे कट्टरपंथी इस्लाम की शिक्षा दी गई थी। ऐसा लगता है कि हम उसकी पर्सनल जानकारी से यह जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।"

उन्होंने ये भी कहा कि पकड़े जाने के बाद वो "मुझे मार दो, मुझे मार दो" कह रहा था। हालांकि नेतन्याहू ने यह भी साफ किया कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि जांच पूरी होने तक बाकी है।

सहकर्मी ने बताया- महिलाओं से हाथ तक नहीं मिलाता था

इजराइली चैनल 16 से बात करने वाले एक पूर्व सहकर्मी ने आरोपी के व्यवहार को लेकर गंभीर दावे किए। उसने कहा कि को-पायलट बहुत ज्यादा धार्मिक गतिविधियां करता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से भी बचता था। सहकर्मी ने उसे धार्मिक कट्टरपंथी बताया। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने फ्लाईदुबई में करीब आठ महीने पहले काम शुरू किया था।

हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन्हें फिलहाल सहकर्मी के बयान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। इसी तरह यह भी जांच का विषय है कि उसके व्यवहार या पृष्ठभूमि से पहले कोई सुरक्षा संकेत सामने आया था या नहीं।

कॉकपिट में हथियार और सुरक्षा जांच में भारी चूक

  • कॉकपिट के अंदर धारदार हथियार कैसे पहुंचा, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।
  • आरोपी ने 9 महीने पहले ही फ्लाईदुबई जॉइन की थी।
  • ओमान और इजरायल के बीच कोई कूटनीतिक रिश्ते नहीं हैं, फिर भी उसे इजरायल जाने वाली फ्लाइट में ड्यूटी दी गई।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने विदेशी एयरलाइंस के क्रू की कोई बैकग्राउंड चेकिंग नहीं की थी।

ओमान और इजरायल के रिश्ते नहीं, फिर पायलट तेल अवीव कैसे पहुंचा?

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर एक और बड़ा सवाल उठा है। ओमान और इजरायल के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं हैं। ऐसे में ओमान के नागरिक को इजरायल जाने वाली उड़ान में चालक दल का हिस्सा बनने की मंजूरी कैसे मिली, इसकी भी पड़ताल हो रही है।

इजराइली मीडिया रिपोर्टों में विमान चालक दल की पृष्ठभूमि जांच को लेकर सवाल उठे हैं। इसी वजह से इजराइल की विमान सुरक्षा प्रक्रिया और विदेशी एयरलाइंस के पायलटों की जांच व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश है कि कहीं किसी स्तर पर जानकारी साझा करने या सुरक्षा जांच में कमी तो नहीं रही।

क्या ईरान से भी जुड़ा है मामला? ट्रंप ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मामले में संभावित ईरान कनेक्शन का जिक्र किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मिल रही जानकारी के आधार पर ऐसा संबंध हो सकता है, लेकिन इस पर अभी काम चल रहा है। फिलहाल किसी जांच एजेंसी ने ईरान की भूमिका का ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया है। इसलिए इसे अभी एक जांच के एंगल के तौर पर ही देखा जा रहा है।

सऊदी पुलिस की शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी को यूएई के हवाले कर दिया गया है। यूएई की अदालतें जांच कर रही हैं कि यह एक पूर्व-नियोजित आतंकी साजिश थी या नहीं। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसे 'जिहादी आतंकी हमला' करार दिया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मेरी जानकारी के हिसाब से इस को-पायलट का कनेक्शन ईरान से हो सकता है। इस पर तेजी से काम चल रहा है और ईरान को इसका करारा जवाब मिलेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+