Flashback 2022: दुनिया की वो टॉप लेडी, जिन्होंने बनाई अलग पहचान, दिखा दी 'नारी शक्ति'

साल 2022 कई अनोखी यादें समेटे है। इस वर्ष फातिमा अमीरी, सिरीशा बांदला और प्रियंका चोपड़ा जैसी कुछ महिलाओं ने अपनी वो पहचान बनाई जो दुनिया में सबसे अलग थी।

Flashback 2022 Women Empowerment

Flashback 2022: नववर्ष 2023 से पहले हम पुराने वर्ष 2022 कुछ ऐसी यादें हम सबके पीछे छोड़कर जा रहा है जो आने वाले समय के लिए एक बड़ा आदर्श स्थापित करता है। हम महिला सशक्तिकरण पर जोर देने के बात करते हैं तो दुनिया में कुछ प्रमुख महिलाओं से जुड़े कार्यों को याद करना चाहिए। इससे भविष्य में भारत ही नहीं दुनिया के सभी देशों की महिलाओं को एक नई सीख मिलेगी। आइए जानते हैं साल 2022 में महिलाओं से जुड़ी कुछ खास उपलब्धियां और घटनाएं, जिसने पूरे विश्व में अलग पहचान बनाई।

फातिमा अमीरी

फातिमा अमीरी

साल 2022 में कुछ महिलाओं ने सबकुछ खोकर अपनी पहचान बनाई। अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मौत के मुंह से जाकर लौटी लेडी फातिमी अमीरी हैं। उन्हें हमलों में गंभीर चोटें लगीं। उनकी एक आंख चली गई। यहां तक कि जबड़े और कान भी प्रभावित हुए। इसके बावजूद फातिमा ने अपनी शिक्षा की जिद जारी रखी। उन्होंने यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए दी गई प्रवेश परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए।

सिरीशा बांदला

सिरीशा बांदला

साल 2022 में सिरिशा बंदला अंतरिक्ष में जाने वाली भारत में जन्मी दूसरी महिला बनीं। उन्होंने ऐतिहासिक 2021 यूनिटी 22 मिशन, वर्जिन गैलेक्टिक की पहली पूरी तरह से चालक दल वाली सब-ऑर्बिटल स्पेसफ्लाइट में सवार हुईं। बांदला अमेरिका में वैमानिकी इंजीनियरिंग का अध्ययन किया। अब वर्जिन गैलेक्टिक के लिए सरकारी मामलों और अनुसंधान संचालन की उपाध्यक्षा हैं।

तैसिया बेकबुलतोवा

तैसिया बेकबुलतोवा

तैसिया बेकबुलतोवा रूस में एक प्रमुख पत्रकार हैं। उन्होंने साल 2019 में अपना स्वतंत्र मीडिया आउटलेट होलोड स्थापित किया। बाद में रूस में उन्हें विदेश एजेंस समझा गया। बाद मेंअप्रैल में अधिकारियों द्वारा रूस में तैसिया की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपना देश छोड़ दिया। लेकिन रूस यूक्रेन युद्ध को बड़ी बारीकी कवर किया। तैसिया के संगठन ने असमानता और महिलाओं के अधिकारों पर कई स्टोरी दिखाई।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस साल सुर्खियों में रहीं। बॉलीवुड में इंडस्ट्री में काम करने वाली भारतीय मूल की इस साल की वो पहली एक्ट्रेस थी, जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया। वे यहीं नहीं रुकीं एक अन्य व्यवसाय के क्षेत्र में भी कदम रखा। प्रियंका ने अपना खुद का हेयर-केयर ब्रांड - एनोमली लॉन्च किया। उसने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी स्थापित की। प्रियंका यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर भी बनी।

Recommended Video

    Year Ender 2022: इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं ये भारतीय महिलाएं, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी
    गर्भपात कानून संशोधन पर माल्टा में विरोध

    गर्भपात कानून संशोधन पर माल्टा में विरोध

    सख्त गर्भपात विरोधी कानूनों में संशोधन करने की योजना को रोकने के लिए माल्टा में कई दिनों तक विरोध हुआ। माल्टा की सड़कों पर महिलाओं के कई समूह एकत्र हुए। माल्टा में साल 2022 का सबसे बड़ा विरोध था। जो महिलाओं द्वारा किया गया। विरोध के दौरान महिलाओं को हाथों में तख्तियां लिए देखा जा सकता था, जिस पर वे नारे लगा रही थीं, 'Keep abortion out of Malta', 'No to abortion, yes to life'और 'Protect our children' जैसे नारे लगाए।

    अफगानिस्तान में महिलाओं का विरोध

    अफगानिस्तान में महिलाओं का विरोध

    अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद एक बार फिर महिलाओं के अधिकारों के हनन का मामला सामने आया। तालिबान ने महिलाओं को विश्वविद्यालयों में जाने से रोकने की घोषणा कर दी। यानी महिलाओं की उच्च शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई। जिसका वहां विरोध हुआ। इस विरोध में महिला, छात्र, छात्रा और शिक्षक सभी शामिल हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+