Flashback 2020: 13 साल बाद पूरा हुआ जो बाइडेन का राष्ट्रपति बनने का सपना
वॉशिंगटन। साल 2020 में जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी था तो अमेरिका नए राष्ट्रपति के लिए वोट डालने को तैयार हो रहा था। 3 नवंबर को कोरोना महामारी के बीच ही अमेरिका में 46वें राष्ट्रपति का चुनाव हुआ। इन चुनाव में डेमोक्रेट जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी शिकस्त दी। 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के पूर्व उप-राष्ट्रपति बाइडेन का एक सपना पूरा होगा और वह राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। डेमोक्रेट जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे उम्मीदवार बने हैं जिन्हें सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए। बाइडेन को 80 मिलियन यानी 8 करोड़ से भी ज्यादा वोट हासिल हुए हैं। अमेरिकी मीडिया की मानें तो इतिहास में अब तक इतनी भारी संख्या में वोट किसी को हासिल नहीं हुए हैं।

बाइडेन को मिले कुल 51 प्रतिशत वोट
बाइडेन और उनकी साथी निर्वाचित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने चुनाव में सभी इतिहास तोड़ दिए हैं। अब तक जो बाइडेन को 80,026,721 वोट्स हासिल हुए हैं जबकि डोनाल्ड ट्रंप को बुधवार की सुबह तक 73,890,295 वोट हासिल हुए थे। बाइडेन को कुल वोट में से 51 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं तो ट्रंप को 47.1 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं। अगर इलेक्टोरल कॉलेज की बात करें तो बाइडेन को अब तक 306 वोट हासिल हो चुके हैं जबकि ट्रंप को बस 232 वोट ही मिले हैं। जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 538 में से 270 इलेक्टोरल वोट्स की जरूरत होती है। दोनों ही उम्मीदवारों के कुल वोट्स ने पहले के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 2008 में जब बाइडेन के साथी पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनाव लड़ा था तो उन्हें 69.5 मिलियन वोट्स से कुछ ज्यादा वोट्स हासिल हुए थे। यूनाइटेड स्टे्टस इलेक्शन प्रोजेक्ट (USEP) के मुताबिक इस वर्ष 159 मिलियन से ज्यादा वोटर्स ने वोट डाले हैं। साल 2016 के तुलना में यह आंकड़ा 20 मिलियन ज्यादा है। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले 100 सालों से ज्यादा समय से इतना वोटर टर्नआउट देखने को नहीं मिला था।
100 साल में हुई इतनी वोटिंग
साल 1900 में जब अमेरिका में चुनाव हुए थे तो उस समय ही इतनी भारी संख्या में वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यूएसईपी का अनुमान है कि इस वर्ष 66.7 प्रतिशत योग्य वोटर्स ने वोट डाले हैं। यह रिकॉर्ड ऐसे समय में बना है जब देश कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहा है। देश में इस महामारी की वजह से 259,000 लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों ने या तो मेल के जरिए अपना वोट डाला है या फिर अर्ली वोटिंग में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। डेमोक्रेट जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बाइडेन के लिए नवंबर 2020 बाइडेन के लिए बहुत ही खास बन गया है। 13 साल बाद उनका वह सपना पूरा हुआ है जो ओबामा की वजह से टूट गया था। यह बात सही है कि ओबामा अब उनके बेस्ट फ्रेंड हैं लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि एक समय ऐसा था जब वह अपने बॉस को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे।
2007 का सपना अब पूरा हुआ
साल 2007 में भी बाइडेन ने राष्ट्रपति की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश की थी लेकिन ओबामा की वजह से वह उम्मीदवारी की रेस से बाहर हो गए थे। विलमिंग्टन के डेलावेयर से सीनेटर रहे बाइडेन ने सात जनवरी 2007 को पहली बार राष्ट्रपति की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। साल 2008 में चुनाव होने वाले थे और 31 जनवरी 2007 को वह आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार बन गए। अगर बाइडेन साल 2008 में चुनाव जीत जाते तो फिर वह बिल क्लिंटन के बाद पहले ऐसे सीनेटर और रोमन कैथोलिक बनते जो राष्ट्रपति के पद तक पहुंचता। इससे पहले जॉन एफ कैनेडी के नाम पर यह रिकॉर्ड था। इसके साथ ही चुनाव जीतने पर वह बिल क्लिंटन के बाद दूसरे ऐसे राष्ट्रपति बन जाते जिसका जन्म द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुआ। लेकिन बाइडेन का सपना बराक ओबामा की वजह से टूट गया। हालांकि सन् 1988 में भी बाइडेन ने राष्ट्रपति के चुनावों के लिए किस्मत आजमाने की कोशिश की थी लेकिन करीब साढ़े तीन माह बाद उनका कैंपेन खत्म हो गया। कई तरह के विवादों की वजह से बाइडेन को असफलता हाथी लगी थी।
-
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications