Video:मौत की घाटी में तबाही, दुनिया की सबसे गर्म जगह में अचानक कैसे आई बाढ़, देखिए भयावह मंजर

सैक्रामेंटो (कैलिफोर्निया), 10 अगस्त: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक ऐसी जगह है, जो मौत की घाटी के नाम से कुख्यात है। यह वही इलाका है, जहां इस बार अमेरिका ने लगातार दूसरे साल भयानक गर्मी देखी है। जंगलों को तबाह होते देखे हैं। लेकिन, उस मौत की घाटी में जहां ज्यादा तापमान की वजह से लोग जान जोखिम में डालकर ही पहुंचते हैं, वहां अचानक बाढ़ आने का मंजर कैसा रहा होगा? यह कल्पना करने वाली बात है। पिछले हफ्ते आई इस बाढ़ का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रकृति का यह प्रकोप कैद हुआ है। मौत की घाटी वह जगह है, जहां बीते एक हजार वर्ष में चौथी बार थोड़ी देर में ही इतनी बारिश हो गई, जिससे फ्लैश फ्लड की स्थिति पैदा हुई और एक हजार से ज्यादा लोग फंस गए।

मौत की घाटी में बाढ़

मौत की घाटी में बाढ़

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित डेथ वैली या मौत की घाटी दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में जानी जाती है। यह अमेरिका का सबसे सूखा स्थान भी है। लेकिन, जलवायु परिवर्तन, जिसकी बात हम हमेशा करते रहते हैं, उसने यहां भी अपना भयावह रूप दिखा दिया है। अमेरिका ने बीते 1000 वर्षों में बारिश की ऐसी चौथी घटना देखी है, जब मौत की घाटी में भी भयानक बाढ़ आ गई है। इस घटना की वजह से एक हजार से ज्यादा लोग कैलिफोर्निया के डेथ वैली नेशनल पार्क में फंस गए और मजबूरन अधिकारियों को इसे अस्थायी तौर पर कई घंटों के लिए बंद करना पड़ गया।

कई फीट मलबें में दब गईं कारें

कई फीट मलबें में दब गईं कारें

रिपोर्ट के मुताबिक, फर्नेस क्रीक स्थित पार्क मुख्यालय के पास एक ऐतिहासिक लग्जरी होटल 'इन एट डेथ वैली' में पार्क आने वाले यात्रियों और कर्मचारियों की 60 से ज्यादा कारें कई फीट मलबे में दब गईं हैं। जॉन सिर्लिन जो अमेरिका में तूफान का पीछा करते हैं और मौसम की ऐसी दुर्लभ घटनाओं को कैप्चर करते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दुनिया के सबसे सूखे क्षेत्रों में से एक में बाढ़ की भयानकता दिखाई गई है।

दुनिया की सबसे गर्म जगह में 1.46 इंच बारिश

दुनिया की सबसे गर्म जगह में 1.46 इंच बारिश

एक बयान के मुताबिक बारिश ने पूरे इलाके में भयानक तबाही मचाई है। इसके चलते करीब 500 यात्री और पार्क 500 स्टाफ पार्क से निकल पाने में असमर्थ हो गए। क्योंकि, डेथ वैली से निकलने वाली और जाने वाली सारी सकड़ें बंद कर दी गई थीं। पार्क के प्रवक्ता एमी वाइनेस ने बताया कि फर्नेस क्रीक में मूसलाधार बारिश की वजह से 1.46 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसके चलते इस तरह की बाढ़ आई है। वहां हुई ये बारिश 1988 में रिकॉर्ड की गई 1.47 इंच बारिश के लगभग बराबर ही है।

इससे पहले 1988 में हुई थी इतनी बारिश

इससे पहले 1988 में हुई थी इतनी बारिश

इस तरह की भयानक बाढ़ आने की वजह बताते हुए लास वेगस स्थित नेशनल वेदर सर्विस के मौसम वैज्ञानिक जॉन एडैर ने कहा कि 1 इंच से ज्यादा बारिश शुक्रवार सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच ही हो गई। पार्क अधिकारियों का कहना है कि 1936 के बाद एक दिन में इससे ज्यादा बारिश सिर्फ 15 अप्रैल, 1988 में ही दर्ज की गई थी, जब बहुत ही कम समय में 1.47 इंच बारिश हो गई थी।

जलवायु परिवर्तन की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं

जलवायु परिवर्तन की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं

अमेरिका की मौत की घाटी में शुक्रवार से पहले तक पूरे साल में महज 0.04 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई थी। लेकिन,उस दिन थोड़ी देर में ही इतनी बारिश हुई कि फ्लैश फ्लड आ गया। यहां बारिश में फंसे लोगों का कहना है कि लगता है कि पूरे साल भर की बारिश आसमान से कुछ ही मिनटों में किसी ने उझल दिया हो। एक्सपर्ट का मानना है कि मौसम की ऐसी भयानक परिस्थितियां जलवायु परिवर्तन की वजह से ही पैदा हो रही हैं।

डेथ वैली अपनी भयानकता के कारण ही चर्चित है

वैसे बारिश से अचानक आने वाली बाढ़ डेथ वैली की पारिस्थितिकी का एक स्वाभाविक हिस्सा भी रहा है। लगभग हर साल पार्क में कहीं न कहीं ऐसी घटनाएं हो जाती हैं। जिसके चलते लगातार यह अपने नाटकीय घाटी परिदृश्य को नया आकार देती रहती है। लेकिन, बहुत बड़े क्षेत्र में इस तरह की घटाएं हजार साल में कभी-कभी ही देखने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+