आतंकियों के डर से पुलिस स्टेशन में रात बिताने आए थे मजदूर, फिर भी नहीं बच पाए, हमले में 5 लोगों की मौत

बलूचिस्तान के तुरबत के नसीराबाद इलाके में एक पुलिस स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। इसमें 2 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों ने इसे आतंकवादी घटना करार दिया है।

पुलिस ने कहा कि लगभग 20 आतंकवादियों ने सुबह-सुबह अस्थिर प्रांत के तुरबत इलाके में नसीराबाद पुलिस स्टेशन पर हमला किया।हमले में मारे गए चार मजदूर वे थे जो आतंकवादियों के हमले के डर से पुलिस स्टेशन में रात बिताने आए थे।

balochistan blast news

आतंकिवादियों ने 14 अक्टूबर को तुरबत के सैटेलाइट टाउन में एक हमले में छह श्रमिकों की हत्या कर दी थी। इससे डरकर मजदूर थाने में रात बिताने आए थे मगर फिर भी उनकी जान नहीं बच पाई।

पुलिस ने कहा कि मृतकों के शवों को टीचिंग हॉस्पिटल तुरबत में स्थानांतरित कर दिया गया है। गोलीबारी के दौरान एक मजदूर भी घायल हो गया। कार्यवाहक सूचना मंत्री जन अचकजई ने पुष्टि की कि गोलीबारी एक आतंकवादी घटना थी। उन्होंने निहत्थे मजदूरों पर हमले की निंदा की।

इस बीच, अंतरिम मुख्यमंत्री अली मर्दन खान डोमकी ने गृह और जनजातीय मामलों के मंत्रालय से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने हमले के अपराधियों को जवाबदेह ठहराने की भी कसम खाई। इस महीने तुर्बत में यह दूसरी बार ऐसी घटना हुई है जहां पंजाब के मजदूरों को निशाना बनाया गया है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 14 अक्टूबर को तुरबत शहर में बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया था।

बीते महीने 29 सितंबर को बलूचिस्तान में एक मस्जिद में भीषण ब्लास्ट हुआ था। इसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 70 लोग घायल भी हुए थे।

दक्षिण एशिया टेररिस्ट पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, 2013 के बाद से, बलूचिस्तान में 2,700 से अधिक आतंकवाद से संबंधित घटनाएं देखी गई हैं, जिसमें 5,000 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान में 2000 से पहले ऐसे हमले आम नहीं थे। बलूचिस्तान को 2000 के दशक से पहले धार्मिक चरमपंथी समूहों द्वारा किसी भी हमले के बिना एक धर्मनिरपेक्ष प्रांत माना जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+