'आप Naked हैं' कहकर मॉडल को फ्लाइट से उतारा नीचे, देखिए महिला ने पहने थे कैसे पकड़े
टेक्सास, 10 जुलाई। कोरोना वायरस संकट के चलते दुनियाभर में गिनती की घरेलू प्लाइटें उड़ान भर रही हैं, ऐसे में यात्रियों को लिए टिकट बुक करना किसी जंग से कम नहीं है, लेकिन तब ज्यादा मूड ऑफ होता है जब टिकट होने के बावजूद आपको किसी वजह से फ्लाइट में चढ़ने ना दिया जाए। अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली एक फिटनेस मॉडल ने आरोप लगाया है कि उसे सिर्फ इसलिए फ्लाइट से उतार दिया गया क्योंकि उसने स्किन कलर के कपड़े पहने थे।

कपड़ों की वजह से फ्लाइट में नहीं चढ़ने दिया
यह खबर अब जंगल की आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही है, मॉडल के फैंस ने विमान कंपनी की आलोचन भी की है। अमूमन देखा जाता है कि एयरलाइन्स स्टाफ अपने विमान के यात्रियों को साथ अच्छा व्यवहार करता है लेकिन फिटनेस मॉडल डेनीज सैपिनार के साथ जो हुआ उसके बारे में उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। टाइट स्किन कलर के कपड़े पहने होने की वजह से उन्हें अमेरिकी एयरलाइन्स के फ्लाइट अटेंडेंट्स ने प्लेन बोर्ड करने से रोक दिया।

मूल रूप से तुर्की की हैं डेनीज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेनीज सैपिनार मूल रूप से तुर्की की हैं लेकिन वह अब अमेरिका शिफ्ट हो चुकी हैं। उनके साथ यह घटना तब हुई जब वह टेक्सास से मियामी जाने के लिए अपनी फ्लाइट पकड़ने वाली थीं। मामला 8 जुलाई का बताया जा रहा है, डेनीज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एयरलाइन स्टाफ की हरकतों के बारे में खुलासा किया था। इंस्टाग्राम पर डेनीज बड़ी स्टार हैं, उनके 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं।

आपबीती सुनाते हुए फूट-फूटकर रोई मॉडल
अपने साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए फूट-फूटकर रो रहीं डेनीज सैपिनार ने कहा, 'आपको विश्वास नहीं होगा कि टेक्सास एयरपोर्ट पर मेरे साथ क्या हुआ। मुझे प्लेन में नहीं जाने दिया गया, मुझसे कहा गया कि मैं आप नेकेड है और आपकी वजह से बाकी परिवारवालों को परेशानी हो रही है।' उन्होंने कहा कि वह तुर्की से अमेरिका इसलिए आई थीं ताकि उन्हें बतौर महिला आजादी मिल सके लेकिन यहां उन्हें उनके पहनावे की वजह से रोक दिया गया।

देखिए कैसा था डेनीज सैपिनार का पहनावा?
अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताते हुए डेनीज ने अपना आउटफिट भी दिखाया जो उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने के दौरान पहना था। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि डेनीज ने न्यूड कलर का ट्यूब टॉप पहला है, और इसके साथ उन्होंने डेनिम हॉट पैन्ट्स पहनी हुई है। इसके साथ ही उनकी कमर पर एक सफेद टॉप भी बंधा हुआ नजर आ रहा है।

'मैं न्यूड नहीं हूं'
उन्होंने कपड़े दिखाते हुए कहा, 'मैं न्यूड नहीं हूं, मुझे ऐसे कपड़े पहनना पसंद है लेकिन मैं कभी ऐसा कुछ नहीं पहनती जिससे लोगों को दिक्कत हो। मुझे इतनी समझ है कि मैं ये फैसला कर सकूं कि क्या पहनना है और क्या नहीं।' सोशल मीडिया पर अपनी मॉडल को रोता देख फैंस का गुस्सा फूट पड़ा, उन्होंने एयरलाइन्स स्टाफ को जमकर लताड़ लगाई। एक यूजर ने लिखा, 'यह 21वीं सदी है लेकिन फिर भी यहां आपको प्लेन का सफर करने के लिए एक ड्रेस कोड की जरूरत है, वो भी सिर्फ तब अगर आप एक महिला हैं।'
यह भी पढ़ें: 48 बरस की हुईं गीता कपूर, क्या इस मॉडल के लिए लगाया था मांग में सिंदूर?












Click it and Unblock the Notifications