48 बरस की हुईं गीता कपूर, क्या इस मॉडल के लिए लगाया था मांग में सिंदूर?
नई दिल्ली, 05 जुलाई। आज बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर का जन्मदिन है। अपने जीवन के 48 बरस पूरे करने वाली गीता को लोग 'गीता मां' के नाम से पुकारते हैं। बच्चों के बीच खासी लोकप्रिय गीता कपूर इन दिनों 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की जज हैं। अपने लटकों-झटकों से लोगों को घायल करने वाली गीता कपूर आज भी सिंगल हैं, हाल ही में उन्होंने एक फोटोसेशन कराया था, जिनमें वो दुल्हन की तरह तैयार थीं और इस फोटो में उनके मांग में सिंदूर नजर आया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैल गई थी कि गीता ने गुपचुप ढंग शादी कर ली है।

गीता आज भी सिंगल क्यों हैं?
हालांकि बाद में लोगों को तस्वीर का सच पता चला था लेकिन एक बात आज भी लोग सोचते हैं कि दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठीं गीता आज भी सिंगल क्यों हैं?
गीता-राजीव रिलेशनशिप में हैं?
कुछ वक्त पहले गीता कपूर की मॉडल राजीव खिंची के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि गीता-राजीव रिलेशनशिप में हैं। लेकिन मामले के तूल पकड़ने के बाद राजीव ने मीडिया के सामने बयान दिया था कि वो और गीता केवल अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।

क्यों गीता ने आज तक शादी नहीं की ?
लेकिन लोगों का कहना है कि राजीव के मॉडलिंग प्रोफेशन के कारण गीता-राजीव अभी शादी नहीं कर सकते हैं और इसी वजह से दोनों अपने रिश्तों को ओपन नहीं करना चाहते हैं और इसी वजह से गीता ने आज तक शादी नहीं की है और फोटो सेशन में गीता की मांग में दिखा सिंदूर राजीव के ही नाम का था। फिलहाल क्या सच्चाई है, ये तो गीता और राजीव ही जानें लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि गीता के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

15 साल की उम्र में किया करियर शुरू
मालूम हो कि मात्र 15 साल की उम्र में अपना करियर शुरू करने वाली गीता कपूर ने 'फिजा', 'अशोका', 'साथिया', 'हे बेबी' , 'थोड़ा प्यार थोडा मैजिक', 'अलादीन' , 'तीस मार खान' फिल्मों में अपनी कोरियोग्राफी का कमाल दिखाया है।

मधुर मुस्कान की मालकिन हैं गीता कपूर
साल 2008 में गीता कपूर ने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज टेरेंस लुईस और रेमो डिसूजा के साथ टीवी पर एंट्री की और उसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शो में जज का रोल निभाया है। मधुर मुस्कान की मालकिन गीता कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हस्ती हैं और इसी वजह से आज सुबह से लोग गीता कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और उनके स्वस्थ रहने की ऊपर वाले से कामना कर रहे हैं।
-
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
देहरादून में सनसनी: सहसपुर में युवकों ने मचाया जमकर उत्पात, कार से मारी टक्कर, 4 गिरफ्तार, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications