अमेरिकी कांग्रेस में शामिल होने वाली पहली मुस्लिम महिला बनेंगी राशिबा तलीब

वॉशिंगटन। पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय की मुस्लिम महिला उम्मीदवार को अमेरिका कांग्रेस में पहुंचने का मौका मिल सकता है। नवंबर मे होने वाले चुनाव में अमेरिका के मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार 42 वर्षीय राशिबा तलीब ने अपनी अपने प्रतिद्वंदी जूनियर्स जॉन कान्यर्स को हराकर अपनी दावेदारी पेश की है। अगर तलीब चुनाव जीत कर जाती है, जो वह अमेरिका की कांग्रेस में पहुंचने वाली पहली महिला मुस्लिम होगी।

अमेरिकी कांग्रेस में शामिल होंगी फिलिस्तीन मूल की ये महिला

डेमोक्रेटिक-गढ़ वाले डिस्ट्रिक्ट में रिपब्लिकन पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया, जिसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि तलीब इस सीट से अपनी जीत हासिल कर सकती है। तलीब मूल रूप से फिलिस्तीनी नागरिक है।

तलीब ने 2009 में मिशिगन हाउस में 2014 तक सेवा की थी। 89 वर्षीय कान्यर्स पहली बार 1964 में सदन के लिए चुने गए थे। उन्होंने दिसंबर में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था, हालांकि कई पूर्व महिला कर्मचारियों ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

फिलीस्तीनी आप्रवासियों की बेटी और 14 बच्चों में से सबसे बड़ी, तलीब 2008 में राज्य विधायिका में पहली मुस्लिम महिला बनीं थी। वह अपने राजनीतिक करियर से पहले एक वकील और सामाजिक कार्यकर्ता थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+