नेपाल में पहली बार किसी महिला को मिला संसद की अध्यक्ष का पद
काठमांडू। नेपाल में नए संवविधान और नए पीएम के बाद एक और नई शुरुआत हुई है। नेपाली सांसदों ने नया संविधान लागू होने और नई सरकार के गठन के बाद पहली बार किसी महिला को संसद का अध्यक्ष निर्वाचित किया है।

संसद ने सर्वसम्मति से यूसीपीएन-माओवादी सांसद ओंसारी घारती मागर को सदन का अध्यक्ष निर्वाचित किया। नेपाल की संविधान सभा को 20 सितंबर को देश का नया संविधान लागू होने के बाद विधायी संसद में तब्दील कर दिया गया था।
नेपाली सांसदों ने नया संविधान लागू होने और नई सरकार के गठन के बाद पहली बार किसी महिला को संसद का अध्यक्ष निर्वाचित किया। घारती को सर्वसम्मति से पद के लिए निर्वाचित किया गया जब नेपाल वर्कर्स एंड पीजैंट्स पार्टी ने अपनी सांसद अनुराधा थापा मागर की उम्मीदवारी को वापस ले लिया।
इस जीत के साथ घारती नेपाल के संसदीय इतिहास में विधायी निकाय की अगुवाई करने वाली पहली महिला बन गईं। इससे पहले वह संसद में डिप्टी स्पीकर रह चुकी हैं।
घारती का सत्तारूढ़ गठबंधन--सीपीएन-यूएमएल, यूसीपीएन-माओवादी, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी-नेपाल, मधेसी जनअधिकार फोरम-डेमोक्रेटिक और कुछ अन्य दलों ने किया। मुख्य विपक्षी पार्टी ने पाली कांग्रेस ने भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया।












Click it and Unblock the Notifications