Modi in UK: ब्रिटिश संसद में स्‍पीच, अहिष्‍णुता पर जवाब और बहुत कुछ

लंदन। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने पहले यूके दौरे पर लंदन पहुंचे। यहां पर उनका पहला दिन खासा व्‍यस्‍त रहा। जहां भारतीय मूल के लोगों ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया तो वहीं ब्रिटेन की संसद के बाहर उनका विरोध भी हुआ। कई बिलियन पौंड के समझौते हुए तो पीएम मोदी से भारत में बढ़ रही असिहष्‍णुता पर सवाल भी पूछे गए।

पढ़ें-क्या पीएम मोदी के लंच का हिस्सा बनेंगे प्रिंस विलियम
गार्ड ऑफ ऑनर मिला तो वहीं इसी दिन पीएम मोदी ब्रिटेन की संसद को संबोधित करने वाले भारत के पहले पीएम भी बने। कुल मिलाकर उनका पहला दिन काफी व्‍यस्‍त रहा और आज का दिन भी काफी अहम होने वाला है।

पीएम मोदी इस समय लंदन में ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन के आधिकारिक चेकर्स में रुके हुए हैं जिसे वर्ष 2008 में उस समय के ब्रिटिश पीएम टोनी ब्‍लेयर ने खरीदा था। तब से ही यह ब्रि‍टेन के पीएम का आधिकारिक निवास बन गया है।

एक नजर डालिए पीएम मोदी के पहले यूके दौरे से जुड़ी कुछ खास तस्‍वीरों पर।

लंदन में हुआ स्‍वागत

लंदन में हुआ स्‍वागत

पीएम मोदी गुरुवार को ब्रिटेन के समयानुसार सुबह 10 बजे हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां पर ब्रिटेन के विदेश मंत्री ह्यूगो स्‍वायर ने उनका जोरदार स्‍वागत‍ किया। उनके अलावा भारतीय मूल की ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल भी एयरपोर्ट पर मौजूद थीं।

भारतीयों में जबरदस्‍त उत्‍साह

भारतीयों में जबरदस्‍त उत्‍साह

10 वर्ष के बाद कोई भारतीय पीएम ब्रिटेन के दौरे पर गया है। इस वजह से वहां बसे भारतीयों में पीएम मोदी के लिए जबरदस्‍त उत्‍साह देखा गया।

दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

इसके बाद पीएम मोदी का किंग्‍स चार्ल्‍स स्‍ट्रीट पर गार्ड ऑफ ऑनर के जरिए ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरुन ने स्‍वागत किया।

रेड एरो की परफॉर्मेंस

रेड एरो की परफॉर्मेंस

पीएम मोदी के सम्‍मान में रायॅल एयरफोर्स की रेड एरो टीम ने बिग बेन के ऊपर से फ्लाईपास्‍ट किया।

पहुंचे 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट

पहुंचे 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट

इसके बाद पीएम मोदी द्विपक्षीय वार्ता के लिए पीएम कैमरुन के साथ आधिकारिक निवास 10 डाउनिंग स्‍ट्रीट पहुंचे।

दोनों देशों के बीच हुआ असैन्‍य परमाणु समझौता

दोनों देशों के बीच हुआ असैन्‍य परमाणु समझौता

पीएम मोदी के यूके दौरे के पहले दिन दोनों पक्षों द्वारा प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद भारत व ब्रिटेन ने गुरुवार को एक असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए।

पीएम मोदी ने दिया धन्‍यवाद

पीएम मोदी ने दिया धन्‍यवाद

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की भागीदारी के लिए ब्रिटेन के जोरदार समर्थन के लिए मोदी ने कैमरुन को धन्यवाद दिया। अपनी तरफ से कैमरुन ने कहा कि सबसे पुराना व सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत व ब्रिटेन स्वाभाविक साझेदार हैं।

असिहष्‍णुता पर जवाब

असिहष्‍णुता पर जवाब

इस दौरान ब्रिटिश मीडिया ने पीएम मोदी से भारत में बढ़ रहे सांप्रदायिक तनाव पर सवाल पूछा। इसके जवाब में मोदी ने कहा कि भारत गांधी और भगवान बुद्ध की धरती है और यहां पर असहिष्णुता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भारत नहीं है असिहष्‍णु समाज

भारत नहीं है असिहष्‍णु समाज

पीएम मोदी ने कहा कि हम एक लोकतंत्र हैं। अभिव्यक्ति की आजादी के प्रति संकल्पबद्ध हैं। हम एक असहिष्णु समाज नहीं हैं।

महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि

महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजलि

इस दौरान पीएम मोदी ने ब्रिटेन की संसद में स्‍थापित महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

संसद में भाषण

संसद में भाषण

पीएम मोदी ने इसके बाद लंदन ब्रिज पर कुछ पल बिताए और फिर ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+