इस बार भी भारत नहीं आएंगी मालिया और साशा
वाशिंगटन। अमेरिका की फर्स्ट डॉटर्स मालिया और साशा ओबामा इस बार भी अपने पिता और राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भारत नहीं आ पाएंगी। अमेरिकी अधिकारियों की मानें तो दोनों बेटियों को सिर्फ तभी अपने माता-पिता के साथ विदेशी दौरों पर जाने की मंजूरी मिली हुई है जब उनके स्कूल में छुट्टियां हों।

16 और 13 वर्ष की मालिया और साशा ऐसे में बराक ओबामा और मिशेल के साथ भारत दौरे पर गणतंत्र दिवस समारोह की परेड का नजारा नहीं देख पाएंगी। अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर बेन रोढस ने इस बारे में मीडिया को इस बात की जानकारी दी।
सूत्रों की मानें तो पिछले वर्ष जब फर्स्ट लेडी मिशेल ओबामा चीन के दौरे पर गई थीं तो साशा और मालिया भी उनके साथ थीं। रविवार को ओबामा भारत पहुंच रहे हैं। गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बनने के बाद ओबामा कपल आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेगा और इसके साथ ही उनका तीन दिवसीय भारत दौरा समाप्त हो जाएगा।
रोढस ने बताया कि मालिया और साशा विदेशी दौरों पर अपनी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ही जाती है। रोढस ने जानकारी दी कि इस बार भारत दौरे पर मिशेल का कोई भी स्वतंत्र कार्यक्रम प्रायोजित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications