चीन में 6 साल के बच्चे में पाया गया H3N8 संक्रमण, इंसानों में यह दुनिया का पहला केस
बीजिंग, 27 अप्रैल। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस दुनियाभर में लाखों लोगों की जान ले चुका है। एक बार फिर से संक्रमण के मामले देश में फिर से बढ़ने लगे है। एक तरफ जहां अभी दुनिया कोरोना से ही निजात नहीं पा सकी है तो दूसरी तरफ चीन में अब H3N8 संक्रमण का पहला मामला इंसानों में सामने आया है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इससे खतरा काफी कम है क्योंकि यह लोगों में कम फैलता है। बता दें कि का का पहला मामला 2002 में सामने आया था। पहला मामला नॉर्थ अमेरिका में सामने आया था। माना जाता है कि यह संक्रमण घोड़ों, कुत्तो, सील में फैलता है लेकिन इससे पहले कभी भी यह संक्रमण इंसानों में नहीं पाया गया था।
Recommended Video

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है, उनकी ओर से कहा गया है कि यह संक्रमण चार साल के बच्च में पाया गया है, जोकि सेंट्रल हनान प्रांत में रहता है। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसका टेस्ट किया गया, जिसमे वह इस संक्रमण से संक्रमित पाया गया। लड़के के परिवार वाले घर में मुर्गा पालते हैं, उसी से यह बच्चा संक्रमित हुआ है लेकिन यह वायरस उनका असरकारी नहीं है कि इंसानों को संक्रमित कर सके। लड़के के करीबी लोगों का भी टेस्ट किया गया जिसमे संक्रमण नहीं पाया गया है।
चीन के स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को चेतावनी जारी की गई है कि वह मृत या बीमार पक्षियों से दूर रहें, तुरंत इलाक के लिए संपर्क करें अगर आपके अंदर किसी भी तरह का बुखार या अन्य लक्षण पाए जाते हैं। बता दें कि एविएन इन्फ्लुएंजा मुख्य रूप से जंगली पक्षियों या फिर मुर्गी पालन केंद्र में पाया जाता है। इंसानों में इस संक्रमण का फैलना काफी दुर्लभ होता है। बता दें कि H3N8 से 2012 में 160 सील की मृत्यु हो गई थी। इन जीवों में गंभीर निमोनिया पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications